पाकिस्तानी छात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल में गाया Saiyaara Song, ऐसे मजे ले रहे हैं इंडियंस

Saiyaara in Pakistan- इंडिया में 15 अगस्त तो वहीं पाकिस्तान में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। पाकिस्तानियों का कहना होता है कि उनको इंडिया से आजादी मिली थी अंग्रेजों से नहीं। हालांकि पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस इंडिया का जिक्र किए बिना नहीं मनाया है और हमारे गानों के साथ साथ फिल्में और स्टार्स भी उनपर हावी ही रहते हैं।
इस वक्त पाकिस्तान से एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि आपको हैरान करने लिए काफी है। पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल में एक फंक्शन के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि लोग हैरान रह गए। एक वीडियो सामने आया है जिसमें पाकिस्तानी छात्रा अपने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सैयारा फिल्म का टाइटल सॉन्ग गाती नजर आ रहा है।
सैयारा का क्रेज
मोहित सूरी की फिल्म जो कि 18 जुलाई को रिलीज हुई थी पाकिस्तान में भी काफी पसंद की गई है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि सफेद रंग की ड्रेस में एक छात्रा मंच पर है और सैयारा गाती दिख रही है। इस दौरान वहां पर बैठे सभी लोग खूब शोर मचा रहे हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं और इंडियंस कई तरह के फनी कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि ये वीडियो पाकिस्तान के किस स्कूल से सामने आया है इसको लेकर खुलासा नहीं हो पाया है। पाकिस्तानी लोग स्कूल औरल छात्रा को ट्रोल कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
वायरल हो रहे वीडियो में एक यूजर ने लिखा, ''बहुत मजेदार... पाकिस्तानियों की आजादी के दिन भारत के गाने गा रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''हद ही हो गई है जहालत की सारी लाइन क्रॉस कर दी।'' एक ने लिखा, ''शहीदे आजम रो रहे हैं कोने में।'' एक ने लिखा, ''कैदे आजम शर्मिंदा।'' एक ने लिखा, ''अब हुआ पाकिस्तान आजाद।'' एक ने लिखा, ''सैयारा वायरस बॉर्डर पार भी पहुच चुका है।'' एक ने लिखा, ''ये बीमारी पाकिस्तान वालो को भी लग गई।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। आप देखिए ये वायरल वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications