..................... Pakistani Spy and youtuber Jyoti Malhotra asked official to get her married in Pakistan - Hindi Filmibeat

पाकिस्तान जाकर शादी करना चाहती थीं Jyoti Malhotra, पड़ोसी देश की खूफिया एजेंसी बनी मैचमेकर

Jyoti Malhotra

Pakistani Spy Jyoti Malhotra Update: पहलगाम अटैक के बदले जब भारत सरकार ने जवाबी कार्रवाई के तहत ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) चलाया तो भारत और पाकिस्तान की सीमा पर काफी भिड़ंत हुई। जब सीमा का मामला शांत हुआ तो देश भर से पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्त में लेने की खबरें सामने आईं। इस मामले में कई यूट्यूबर्स का नाम सामने आया और उनमें से एक हैं ज्योति मल्होत्रा।

पाकिस्तान में शादी करना चाहती थीं ज्योति

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने कथित तौर पर एक पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी से बातचीत की थी और उनसे उसकी शादी पाकिस्तान में तय करने के लिए कहा था।

पाकिस्तानी खूफिया अधिकारी से था कॉन्टैक्ट

'ट्रैवल विद जो' नाम का यूट्यूब चैनल चलाने वाली ज्योति मल्होत्रा ​​को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था, जब पता चला कि वह एक पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी के कॉन्टैक्ट में थी और कथित तौर पर उसके साथ खूफिया जानकारी शेयर करती थीं।

दुबई से लेन-देन के मिले सबूत

ज्योति मल्होत्रा ने एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश नाम के अधिकारी के कॉन्टैक्ट में होने की बात कबूल की है। ​​एनडीटीवी के अनुसार, व्हाट्सएप पर बातचीत में उसने कथित तौर पर पाकिस्तानी अधिकारी से कहा, "मेरी शादी पाकिस्तान में करवा दो।" जांच के दौरान, पुलिस को मल्होत्रा ​​के चार बैंक खातों के बारे में भी जानकारी मिली, जिसमें दुबई से लेन-देन किए गए थे।

पाकिस्तान के लोगों के साथ मीटिंग

दानिश, जिसे भारत ने अवैध गतिविधियों के कारण अवांछित व्यक्त घोषित किया गया था, उसने ज्योति मल्होत्रा ​​को अली अहवान से मिलवाया, जिसने उसके रहने की व्यवस्था की और पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों शाकिर और राणा शाहबाज के साथ आगे की मीटिंग की व्यवस्था की।

पाकिस्तान हाई कमिशन के साथ कॉन्टैक्ट

ज्योति मल्होत्रा, जिनके इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, दो बार पाकिस्तान जा चुकी हैं, जिस दौरान उनका कॉन्टैक्ट दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के एक अधिकारी से हुआ था। अब ट्रैवल यूट्यूबर से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारियों ने पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स (पीआईओ) से उनके संदिग्ध संबंधों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

12 लोगों को जासूसी के आरोप में किया गिरफ्तार

आपकी जानकारी के लिए बता दें, ज्योति मल्होत्रा ​​उन 12 लोगों में शामिल हैं जिन्हें पिछले दो हफ्ते में जासूसी के आरोप में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। इन्हें पाकिस्तानी जासूसी अभियानों में उनकी कथित भूमिका के लिए हिरासत में लिया गया। एक अन्य यूट्यूबर गुज़ाला को पंजाब से हिरासत में लिया गया।संबंधित अधिकारियों को लग रहा है कि भारत में एक बड़ा जासूसी नेटवर्क हो सकता है, जिसके जरिए पड़ोसी देश पाकिस्तान अपने मंसूबे को अंजाम दे रहा है। पुलिस ज्योति मल्होत्रा ​​को बुधवार को एक स्थानीय अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है, जहां वे आगे की पूछताछ के लिए उसकी रिमांड बढ़ाने की मांग करेंगे।

पाकिस्तान और चीन के लगाए चक्कर

इनवेस्टिगेटर्स ज्योति मल्होत्रा ​​के इंटरनेशनल ट्रैवल हिस्ट्री की भी जांच कर रहे हैं। रिकॉर्ड से पता चलता है कि उसने 2018 में अपना पासपोर्ट बनवाया था, जो 2028 तक वैध है, और उसने पाकिस्तान, चीन, दुबई, थाईलैंड, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल और इंडोनेशिया सहित कई देशों की यात्रा की है। हिसार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शशांक कुमार सावन ने पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, "उसकी इनकम के हिसाब से उनकी विदेश यात्रा की हिस्ट्री काफी ज्यादा थी। हमें बाहरी फंडिंग का शक था क्योंकि वो सिर्फ एक ट्रैवल ब्लॉगर थी और इतना ज्यादा विदेश में ट्रैवल करना थोड़ा शक के दायरे में आ गया।"

16 मई को हुई थी गिरफ्तारी

'ट्रैवल विद जो' नाम से अपना चैनल चलाने वाली 33 साल की यूट्यूबर को 16 मई को हिसार से उनके घर से गिरफ्तार किया गया। ज्योति मल्होत्रा ​​पर आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 की धारा 3 और 5 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read more about: pakistan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X