किन इंडियन हीरोइनों ने यु्द्ध के दौरान पाकिस्तानी सिंगर को किया था कॉल? चाहत फतेह अली खान ने खोला राज

Bado Badi Pakistani Singer Viral Video- 'बदो बदी' सिंगर के नाम से मशहूर पाकिस्तानी कथित गायक चाहत फतेह अली खान का एक वीडियो इस वक्त सामने आया है। चाहत इस दौरान कुछ ऐसा कहते नजर आ रहे हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
चाहत का कहना है कि इंडिया पाकिस्तान के युद्ध के साथ इंडिया वालों ने उनको पाकिस्तानी एयरफोर्स का ऑफिसर बना दिया था। हालांकि वो तंज कस रहे थे और ये दावा कर रहे थे कि बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने उस दौरान उनको कॉल किया था।
क्या बोले चाहत?
पाकिस्तानी सिंगर इस दौरान भारतीय न्यूज चैनलों का मजाक बना रहे थे जो कि उनको पाकिस्तानी एयरफोर्स की यूनिफॉर्म के साथ चैनलों पर दिखा रहे थे। चाहत ने कहा, ''काफी चैनल्स ने वॉर के दर्मियान मुझे पाकिस्तानी यूनिफॉर्म पहना दी, कि मैं पाकिस्तानी एयरफोर्स का पायलट हूं जो कि एक ही गिरफ्तार हुआ था।
बहुत से एंकर्स हैं टीवी चैनल के इंडिया में जो कि मुझे यूनिफॉर्म पहना के बातचीत करते रहे हैं। उसके बाद इंडिया में मेरे बहुत फैन हैं, 30 स्टेट्स में फैन हैं उन्होने मुझे फोन करना स्टार्ट कर दिया।
यूरोप से भी फोन आए हैं कि मुबारक हो आप आर्मी में चले गए हैं और काफी इंडियन एक्ट्रेसेस हैं बल्कि खूबसूरत हैं उन्होने फोन किए। उन्होने कहा कि आप इंडिया आए हैं और मिले बगैर चले गए हैं। मैने कहा फिर आ जाएंगें इंशाल्लाह।'' चाहत का ये वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो पर चाहत फतेह अली खान को इंडिया और पाकिस्तान दोनों तरफ के लोग ट्रोल कर रहे हैं। पाकिस्तानियों का कहना है कि आप इंडिया ही चले जाओ। बता दें कि चाहत अपने अंदाज में गाने गाते हैं और वो काफी अजीब होते हैं। उनके कुछ वीडियोज वायरल हो गए थे जिसके बाद वो सुर्खियों में रहते हैं। आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications