पाकिस्तानी सीमा हैदर को बंदरों के झुंड ने घेरा, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल!

Seema Haider Monkey Video- सीमा हैदर का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है और इस वीडियो में वो कुछ ऐसा करती दिख रही हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। बता दें कि सीमा हैदर के इस वीडियो के देखने पर ऐसा लग रहा है जैसे कि बंदरों ने इनपर हमला कर दिया है।
हालांकि ऐसा नहीं है जैसा दिख रहा है। दरअसल सीमा हैदर खुद रबूपुरा में स्थित अपने घर की छत पर बैठकर बंदरों को केले खिला रही है। पाकिस्तानी महिला पूरी तरह से भारत के रंग में रंग चुकी है और इस तरह के वीडियोज अक्सर सामने आकर वायरल होते रहते हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो seemameena1030 नाम के पेज से साझा किया गया है।
सीमा हैदर के लुक्स की बात करें तो इसमें उन्होने सूट पहना हुआ है और माथे पर सिंदूर लगाया हुआ है। बंदरों को केले खिलाते हुए सीमा हैदर काफी खुश लग रहीं हैं। सचिन मीणा से शादी करने के बाद सीमा हैदर खुद को सीमा मीणा कहती हैं लेकिन अभी तक उनको इंडिया की नागरिकता नहीं हासिल हुई है। लगातार वो सरकार से गुजारिश करती रहती हैं।
सीमा हैदर ने पबजी के जरिए सचिन से बात करना शुरु किया था और दोनों कब प्यार में पड़ गए पता ही नहीं चला। सीमा अपने चारों बच्चों को लेकर पाकिस्तान से सीधे इंडिया आ गई थी।
इस दौरान उसने अपने पाकिस्तान पति गुलाम हैदर को तलाक भी नहीं दिया था। गुलाम अक्सर सीमा को लेकर खरी खोटी सुनाता नजर आ ही जाता है। फिलहाल सीमा खुश है और वीडियो बनाकर पैसे भी कमा रही है। आप देखिए बंदरों से घिरी सीमा हैदर का ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications