..................... Pakistani Seema Haider showed her baby girl in her latest video Seema Haider love story - Hindi Filmibeat

Seema Haider ने दिखाई अपनी तीन महीने की बेटी मीरा की झलक, रंग-रूप देखकर तो लोग भी हुए हैरान!

Seema Haider

Seema Haider Baby Girl: पाकिस्तान से भारत आकर यहां अपनी दुनिया बसाने वाली सीमा हैदर हाल ही में कुछ महीनों पहले ही पांचवी बार मां बनी हैं। सीमा ने अपने फैंस को बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम मीरा रखा है और अब एक वीडियो में सीमा ने अपनी बेटी की झलक दिखाई है।

सीमा हैदर की बेटी

सीमा हैदर की प्रेग्नेंसी को लेकर पिछले काफी समय से खबरे थीं। इसी साल 18 मार्च को सीमा ने नोएडा में मीरा को जन्म दिया, जिसके पिता सचिन मीणा हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने मीरा का जन्म प्रमाण पत्र भी बना दिया है, जिस वजह से मीरा अब भारत की नागरिक कहलाएंगी।

कैमरे में दिखाई बेटी की झलक

सीमा ने हाल ही में अपनी बेटी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी बेटी की एक झलक दिखाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वो अपनी बेटी से कह रही हैं कि वो उनके फैंस को 'राम-राम' कहें। फिर वो कैमरे में कहती हैं कि 'हाय दोस्तों राम-राम, मीरा की तरफ से भी राम-राम। तो मीरा और मैं खेल रहे थे तो मैंने सोचा कुछ शॉर्ट्स बना लेते हैं। कैसे हैं आप लोग... उम्मीद हैं सब ठीक होंगे। सावन का महीना शुरू हो चुका है। सावन के महीने की सबको बहुत बधाई। सावन के महीने में ही मीरा हमारे पेट में आई थी, सावन के महीने में ही हमें खुशखबरी मिली थी।' हालांकि, इस वीडियो में सीमा ने अपनी बेटी की शक्ल नहीं दिखाई है।

सीमा सचिन की कहानी

सीमा पाकिस्तान के सिंध इलाके की रहने वाली हैं। उनकी शादी पहले से हो चुकी थी और वो चार बच्चों की मां हैं। लेकिन एक दिन मोबाइल गेम PUBG खेलते हुए उनकी मुलाकात भारत के सचिन मीणा से हुई। पहले दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, फिर दोस्ती और फिर धीरे-धीरे वो रिश्ता प्यार में बदल गया। अपने प्यार को हकीकत में बदलने के लिए सीमा ने ऐसा कदम उठाया, जो कई लोगों के लिए हैरान कर देने वाला था। वो अपने बच्चों के साथ पाकिस्तान से निकलकर दुबई, फिर नेपाल पहुंचीं और वहां से चोरी-छिपे भारत में दाखिल हो गईं। इसके बाद वो उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित सचिन के घर पहुंच गईं।

सीमा और सचिन की यह प्रेम कहानी ज्यादा दिन तक शांत नहीं रही। जब मामला सामने आया तो पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया, क्योंकि सीमा ने भारत में बिना वीजा के एंट्री ली थी। सवाल उठने लगे कि क्या सीमा हैदर वाकई में प्यार में है या फिर ये पड़ोसी देश की कोई चाल है? जांच एजेंसियां हर एंगल से छानबीन करने में जुट गईं- लेकिन अब तक कोई ऐसा सबूत नहीं मिला जो सीमा को किसी साजिश से जोड़ता हो।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X