तो क्या Seema Haider ने दिखा दिया अपना असली रंग? भारत में रहकर लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे!

Seema Haider

Seema Haider News: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल (Seema Haider Video Viral) हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि उन्होंने "पाकिस्तान जिंदाबाद" और "हिंदुस्तान मुर्दाबाद" के नारे लगाए।

सीमा हैदर का वीडियो वायरल

सीमा हैदर के इस वीडियो में सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह भी नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो को लेकर एपी सिंह ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो साल 2023 के "हर घर तिरंगा अभियान" के समय का है। उस वक्त उन्होंने और सीमा हैदर ने "हिंदुस्तान जिंदाबाद" और "पाकिस्तान मुर्दाबाद" के नारे लगाए थे। लेकिन अब कुछ लोगों ने वीडियो को एडिट करके इसका मतलब बदल दिया है।

वकील एपी सिंह का आरोप

वकील एपी सिंह ने कहा कि इस फर्जी वीडियो के जरिए कुछ लोग उन्हें और सीमा हैदर को बदनाम करना चाहते हैं। उन्होंने इसे पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा बताया जो अब सोशल मीडिया के जरिए भारत की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने सरकार और जांच एजेंसियों से मांग की है कि इस वीडियो की जांच होनी चाहिए और जो लोग इसे एडिट करके फैला रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

पहले भी विवादों में आई थीं सीमा हैदर

इससे पहले भी सीमा हैदर की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसमें वह पाकिस्तानी सेना की वर्दी पहने दिख रही थीं। ये तस्वीरें पहलगाम आतंकी हमले के बाद सामने आई थीं। लेकिन बाद में पता चला कि ये फोटो AI से बनाई गईं थीं, यानी असली नहीं थीं।

सीमा हैदर को छोड़ना पड़ेगा भारत?

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इसके बाद भारत सरकार ने वीजा पर आए पाकिस्तानियों को वापस जाने के लिए कहा। तब सवाल उठा कि क्या सीमा हैदर भी वापस जाएंगी? इस पर वकील एपी सिंह ने बताया कि सीमा हैदर के सभी दस्तावेज जांच एजेंसियों के पास हैं और वह भारत के सभी नियमों का पालन कर रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X