छठे बच्चे की डिलीवरी से पहले सीमा हैदर ने किया नए घर में गृह प्रवेश, Youtube की कमाई से बनवाया महल

सीमा हैदर को आज कौन नहीं जानता। सचिन मीणा के प्यार में पाकिस्तान से भारत दौड़ी चली आईं सीमा हैदर आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। सीमा हैदर के आए दिनों वीडियो यूट्यूब पर छाए रहते हैं। कभी सीमा अपने प्यार का बखान करती नजर आती हैं तो कभी सीमा हैदर पाकिस्तान को ही खरी खोटी सुनाती दिखती हैं।
छठी बार मां बनने जा रही हैं सीमा हैदर
कुछ दिनों पहले सीमा हैदर ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। जी हां, सीमा हैदर छठी बार मां बनने जा रही हैं और यह बच्चा उनका और सचिन का दूसरा बच्चा होगा। बता दें कि इसी साल मार्च में सीमा हैदर ने बेटी को जन्म दिया था। बच्ची अभी एक साल की भी नहीं हो पाई है कि सीमा हैदर दोबारा मां बनने जा रही हैं। सीमा हैदर ने अपने व्लॉग में बताया था कि उनका परिवार अब बढ़ रहा है और इस घर में सभी साथ में रहते हैं घर छोटा पड़ जाता है। इसलिए सीमा हैदर ने घर से पास ही अपना नया घर बनवाया है।
सीमा हैदर ने किया नए घर में प्रवेश
अपने छठे बच्चे की डिलीवरी से पहले सीमा हैदर ने गृह प्रवेश किया है। बता दें कि सीमा ने नए घर के कंस्ट्रक्शन का वीडियो तो कई बार शेयर किया है, लेकिन घर बन जाने के बाद सीमा हैदर ने एक बार भी घर की झलक नहीं दिखाई है, लेकिन सीमा ने कहा कि उन्होंने घर में लेटेस्ट डिजाइनिंग करवाई है सब कुछ मॉर्डन है। सीमा यह भी कहती है कि अगर पूरा परिवार साथ आना चाहेगा तो मुझे बहुत खुशी होगी। बता दें कि सीमा ने यह घर अपनी यूट्यूब की कमाई से बनवाया है। सीमा और सचिन के यूट्यूब पर कई चैनल हैं जिससे उनकी छप्परफाड़ कमाई होती है।


Click it and Unblock the Notifications










