सर्जरी को बीच में छोड़कर नर्स के साथ S*x करने चला गया पाकिस्तानी डॉक्टर, कहा- 'पत्नी से झगड़ा था इसलिए...'

Pakistani doctor UK scandal: ब्रिटेन के ग्रेटर मैनचेस्टर के टैमसाइड हॉस्पिटल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां काम करने वाले एक पाकिस्तानी डॉक्टर को सर्जरी के दौरान ही नर्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।
बीच सर्जरी में छोड़ा मरीज
जानकारी के मुताबिक, 44 साल के डॉ. सुशील अंजुम उस समय ऑपरेशन थिएटर नंबर 5 में सर्जरी कर रहे थे। लेकिन अचानक उन्होंने साथ काम कर रही नर्स से कहा कि वह मरीज पर नजर रखे और खुद "कंफर्ट ब्रेक" के बहाने बाहर चले गए। डॉक्टर करीब आठ मिनट तक थिएटर से गायब रहे।
नर्स संग पकड़े गए
डॉ. अंजुम टॉयलेट जाने के बजाय सीधे ऑपरेशन थिएटर नंबर 8 पहुंचे, जहां वे एक नर्स के साथ अंतरंग पलों में पकड़े गए। एक दूसरी नर्स अचानक वहां पहुंच गई और यह नजारा देखकर हैरान रह गई। रिपोर्ट्स में बताया गया कि डॉक्टर अपनी पैंट ठीक कर रहे थे और नर्स की पैंट घुटनों तक नीचे थी।
मरीज सुरक्षित रहा
खुशकिस्मती से, जिस मरीज की सर्जरी बीच में छोड़ी गई थी, उसे कोई नुकसान नहीं हुआ। डॉक्टर थोड़ी देर बाद वापस लौटे और ऑपरेशन पूरा किया।
नौकरी छोड़नी पड़ी
इस घटना के बाद डॉ. अंजुम को हॉस्पिटल की नौकरी छोड़नी पड़ी। वर्तमान में वे पाकिस्तान में रह रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि वे दोबारा ब्रिटेन लौटकर वहीं अपना करियर जारी रखना चाहते हैं।
डॉक्टर का पछतावा
घटना के बाद उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा- "मैंने सिर्फ अपने मरीज और खुद को ही नहीं, बल्कि अपने साथियों और अस्पताल के भरोसे को भी तोड़ा।"
डॉ. अंजुम ने यह भी बताया कि वे अपनी शादीशुदा जिंदगी के तनाव से गुजर रहे थे। उनकी पत्नी ने समय से पहले बेटी को जन्म दिया था, जिसकी वजह से घर में तनाव बढ़ गया। इसका असर उनकी मानसिक सेहत और काम पर भी पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications