पाकिस्तानी क्रिकेटर को भारतीय लड़की से हुआ प्यार, तीन बेटियां छोड़, पहली बीवी को कहा- तलाक तलाक तलाक

Zaheer Abbas

Zaheer Abbas Love Story With Indian Girl: पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर जहीर अब्बास को एशियाई क्रिकेट का 'डॉन ब्रैडमैन' कहा जाता है। अपनी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए मशहूर इस खिलाड़ी ने न सिर्फ मैदान पर कमाल किया, बल्कि उनकी निजी ज़िंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। उन्होंने भारत के खिलाफ कई यादगार पारियां खेलीं, लेकिन एक भारतीय हसीना ने उनका दिल इस कदर जीत लिया कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर उसी से निकाह कर लिया।

जहीर अब्बास और रीता लूथरा की मुलाकात 1980 में इंग्लैंड में हुई थी, जब जहीर वहां काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे। वह ग्लूस्टरशर टीम का हिस्सा थे और वहीं रीता इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही थीं। पहली ही नजर में जहीर रीता की खूबसूरती पर मोहित हो गए और उन्हें अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला कर लिया।

बताया जाता है कि जहीर के पिता और रीता के पिता पहले से एक-दूसरे को जानते थे। रीता का परिवार मूल रूप से पाकिस्तान के फैसलाबाद में रहता था, लेकिन बंटवारे के बाद वे भारत आ गए थे।

हालांकि उस समय जहीर पहले से शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी नसरीन से तीन बेटियां भी थीं। लेकिन रीता के लिए उनका प्यार इस हद तक बढ़ गया कि उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दे दिया। इसके बाद रीता ने इस्लाम धर्म कबूल किया और अपना नाम समीना रख लिया। साल 1988 में दोनों ने निकाह किया और अब वे कराची में रहते हैं।

समीना (पहले रीता) अब एक सफल बिजनेस वुमन हैं और इंटीरियर डिजाइनिंग का बड़ा कारोबार संभालती हैं। जहीर और समीना की एक बेटी है, जिसका नाम सोनल है। दोनों अब एक शांत और सुखी पारिवारिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

ऐसे रिश्ते पहले भी देखने को मिले हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहसिन खान ने बॉलीवुड अभिनेत्री रीना रॉय से विवाह किया था, जबकि शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की। हालांकि ये दोनों रिश्ते बाद में टूट गए। दूसरी ओर, पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ हसन अली और हरियाणा की सामिया आरजू की शादी अब भी कायम है और दोनों खुशी-खुशी साथ रह रहे हैं।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X