बाबर आजम की तरह खेलता था ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, रेप के आरोप में गिरफ्तार, अब तबाह हो जाएगा करियर?

Pakistani Cricketer Haider Ali Rape Case- पाकिस्तानी क्रिकेट एक बार फिर से शर्मसार हुआ है। जी हां, एक पाकिस्तानी क्रिकेटर को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। फजीहत इसलिए और ज्यादा हो रही है क्योंकि गिरफ्तारी के वक्त पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड में थी।
ये पाकिस्तानी खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि हैदर अली है जो कि पाकिस्तानी एक टीम के खिलाड़ी हैं। कहा जा रहा है कि 3 अगस्त को ये घटना हुआ था जिसकी जानकारी अब सामने आई है। इस खबर को लेकर टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट्स की रिपोर् में दावा किया गया है। बता दें कि शाहीन महज 24 साल के हैं और जबरदस्त बैटिंग के लिए जाने जाते हैं।
कहां से हुई गिरफ्तारी?
रिपोर्ट्स आ रही हैं कि 3 अगस्त को पाकिस्तान की ए टीम कैंटरबरी मैदान में MCSAC के खिलाफ मैच खेल रही थी। इस दौरान मैदान में ही ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस पहुंची और हैदर अली को गिरफ्तार करके ले गई। उनका पासपोर्ट इंग्लैंड ने जब्त कर लिया है और वो अब देश से बाहर नहीं जा सकते हैं।
हालांकि कुछ ही देर में पुलिस ने हैदर अली को जमानत पर रिहा कर दिया है लेकिन पीसीबी ने एक्शन लेते हुए उनको तुरंत टीम से निकाल दिया है। कहा जाता है कि हैदर अली बाबर आजम की तरह शानदार बैटिंग करते थे।
कौन है लड़की?
क्रिकेटर हैदर अली पर रेप जैसा गंभीर आरोप लगाने वाली लड़की पाकिस्तान मूल की ही बताई जा रही है। हालांकि पूरा मामला क्या है और दोनों के बीच किस तरह के संबंध हैं इसको लेकर किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि सोशल मीडिया पर लोग उनको लेकर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि वो फंसाए जा रहे हैं और इसकी पूरी जांच होना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











