पाकिस्तानी सेलेब्स ने मनाई दिवाली, अब जम के खा रहे हैं गाली, मांग में सिंदूर और साड़ी देख भड़के लोग

Pakistani Celebs

Pakistani Celebs troll on Diwali Celebration: इंडिया में हाल ही में दीवाली का त्योहार धूम धाम से मनाया गया और लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े थे। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा सामने आया था जो कि लोगों को हैरान करने के लिए काफी था।

बता दें कि सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से कुछ तस्वीरें सामने आईं थीं जिसमें पाकिस्तानी कलाकारों को दीवाली मनाते हुए देखा गया था। इनमें से कुछ कलाकारों ने साड़ी पहनकर माथे पर बिंदी भी लगाई थी।

इन तस्वीर को काफी पसंद किया गया था और ये आग की तरह तेजी से वायरल हुईं थीं। लेकिन अब मामला उलटा पड़ गया है और वो सारे कलाकार ट्रोल हो रहे हैं।

कौन कौन से सितारे आए थे नजर

दीवाली मनाते हुए पाकिस्तानी सितारों की बात करें तो इस लिस्ट में सरवत जिलानी, अमर खान, अली रहमान, सनम सईद, ताबिश और आएशा उमर नजर आईं थीं। हालांकि इन लोगों ने शायद ही सोचा होगा कि ये तस्वीरें इनके लिए अजाब बनने वाली हैं और पाकिस्तानी आवाज उनको जमकर गालियां देने वाली है।

क्या बोले पाकिस्तानी लोग?

दीवाली का त्योहार मुख्यता भारत में हिंदू धर्म के लोग मनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम जब 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे तो लोगों ने दिए जलाए थे। यही कारण है कि पाकिस्तानी मुस्लिम कलाकार ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''अस्तगफिरुल्लाह।'' एक ने लिखा, ''कोई बात नहीं, काम फिर भी नहीं मिलेगा बॉलीवुड में।'' एक ने लिखा, ''इन लोगों की समस्या क्या है।'' एक ने लिखा, ''तौबा तौबा।'' एक का कहना है, ''इनकी वजह से हम भी अजाब में ना मर जाएं।'' एक ने लिखा, ''आयशा उमर और सरवत ने किस ख़ुशी में अपनी मांग भरी है सिन्दूर से?'' इस तरह से लोग इनको खरी खोटी सुना रहे हैं।

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X