कौन है ये पाकिस्तान एक्ट्रेस जिसने 17 साल में रिपीट नहीं किए एक बार पहने हुए कपड़े? खूब गरिया रहे हैं लोग
Pak Actress Nida Yasir Troll: पाकिस्तानी अदाकाराओं को इंडिया में काफी पसंद किया जाता है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वक्त एक पाक एक्ट्रेस का बयान वायरल हो रहा है जिसका कहना है कि वो एक बार पहने हुए कपड़े दोबारा नहीं पहनती हैं।

उन्होने ये भी खुलासा किया किया कि ऐसा वो 17 साल से कर रही हैं। इस बयान के सामने आने के बाद लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं और कई ऐसी बातें बोल रहे हैं जो कि उनको पसंद नहीं आने वाली है।
कौन है ये अदाकारा?
पाकिस्तानी सीरियल्स में अपने दमदार अभिनय से लोगों को दीवाना बनाने वाली निदा यासिर ने ये बात कही है। उन्होने बोला कि, ''17 साल हो गए और आज तक मैने एक भी सूट दोबारा रिपीट नहीं किया।''
इतना कहना था कि लोग उनके ऊपर भड़क गए और जमकर खरी खोटी सुनाई। हालांकि ये पहली एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होने ये बात कही है बल्कि कई ऐसे बॉलीवुड स्टार भी हैं जिनको लेकर ये खुलासे हो चुके हैं कि वो एक बार पहने हुए कपड़े दोबारा नहीं पहने।
निदा यासिर बुरी तरह से ट्रोल
इंस्टाग्राम पर stream.pakistan ने इस पोस्ट को साझा किया है और इसके बाद लोग उनको खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''17 साल हो गए मैंने आज तक आपका कोई शो पूरा नहीं देखा।'' एक ने लिखा, ''कैसे रिपीट होंगे, भाड़े के थे कपड़े।'' एक ने लिखा, ''वाह क्या अचीवमेंट है पाकिस्तान में।'' एक ने लिखा, ''दोबारा और रिपीट एक साथ।'' एक ने लिखा, ''ये तो ऑस्कर वाली बात हो गई।'' एक ने लिखा,''दोबारा रिपीट ये क्या होता है? शब्द एक ही है ना? आपको स्कूल दोबारा दोहराने की ज़रूरत है!''


Click it and Unblock the Notifications















