लंदन में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान से हुई छेड़छाड़, भीड़ में फंसी हसीना के हैरेसमेंट का वीडियो वायरल

mahira khan viral video

Mahira Khan Harassed in London- पाकिस्तान कलाकारों के इंडिया में बैन होने के बाद कई तरह के वीडियोज सामने आए थे। इस लिस्ट में शाहरुख खान की फिल्म रईस में नजर आईं माहिरा खान भी शामिल थीं। माहिरा ने जमकर इंडिया को बुरा भला कहा था और इसके बाद वो रईस के पोस्टर से हटा दी गईं थीं।

लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल माहिरा खान के साथ लंदन में बदतमीजी हुई है और उनके हैरेसमेंट का वीडियो सामने आया है।

जी हां, इस दौरान माहिरा खान भीड़ में फंस गईं थीं और साफ समझ में आ रहा है कि किस तरह से मर्दों के बीच फंसी माहिरा खान के साथ सुलूक किया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही बवाल मच गया है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। माहिरा का ये वीडियो uptodaypk ने साझा किया है।

माहिरा खान का वीडियो वायरल

पाकिस्तान अदाकारा इस दौरान अपनी फिल्म लव गुरु के प्रमोशन के लिए लंदन पहुंची थीं और इस दौरान वो भारी भीड़ में फंस गईं। लोग चारों तरफ से उनको घेरे हुए हैं और लगातार धक्का मुक्की चल रही है। इस बीच माहिरा खान के चेहरे का रंग उड़ा हुआ है और वो बेहद परेशान और डरी हुई दिख रहीं हैं।

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह से एक गार्ड ने उनको कसकर पकड़ा हुआ है और ये लोगों को हैरान कर रहा है। गार्ड की इस हरकत से महिरा खान असहज महसूस कर रही हैं। इसके बावजूद लोग सामने हटने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। माहिरा खान का ये वीडियो इंडिया और पाकिस्तान दोनों जगह वायरल हो रहा है। फिलहाल माहिरा खान की तरफ से कोई रिएक्शन इस वीडियो पर नहीं आया है लेकिन लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि जो कुछ भी हुआ है वो बेहद गलत है और किसी महिला के साथ इस तरह की हरकत नहीं होना चाहिए। माहिरा खान पाकिस्तानी की टॉप अदाकाराओं में से एक हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: mahira khan viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X