..................... Pakistani actress Humaira Ali Asghar's video went viral after her death, under water photoshoot - Hindi Filmibeat

मौत के बाद वायरल हुआ पाकिस्तान एक्ट्रेस Humaira Ali Asghar का वीडियो, अपार्टमेंट में सड़ती रही थी लाश!

Humaira Ali Asghar

Humaira Ali Asghar Viral Video- पाकिस्तान से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है और पता चला है कि मशहूर अभिनेत्री की लाश अपार्टमेंट में मिली है। जी हां, इस एक्ट्रेस का नाम हुमैरा असगर अली था। महज 32 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

बता दें कि बीते कई दिनों से हुमैरा की लाश सड़ रही थी। रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ताले तोड़कर अंदर घुसी थी और उनका क्षत-विक्षत शव देख हैरान रह गई। द डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, वह इत्तेहाद कमर्शियल नामक जगह पर स्थित इस अपार्टमेंट में किराए पर रहती थीं।

लेकिन अभिनेत्री का एक वीडियो ऐसे में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर कोई नहीं कहेगा कि हुमैरा अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

पानी के अंदर किया फोटोशूट

पाकिस्तानी अदाकारा हुमैरा का ये वीडियो 2023 का है जिसको उन्होने खुद ही साझा किया था। अब उनकी मौत के बाद ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें कि रेड ड्रेस में हुमैरा अली असगर कमाल लग रहीं हैं। हाथ में एक नकली फूल लेकर वो लगातार पानी के अंदर तौर रही हैं और फोटोशूट करवा रही हैं। वो बला की खूबसूरत होने के साथ साथ कमाल की अदाकारा भी थीं। उनका यूं अचानक इतनी कम उम्र में चले जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि उनकी मौत कैसे हुआ है इसको लेकर किसी तरह का ऐलान नहीं हुआ है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''इसकी मौत हो गई है।'' एक ने लिखा, ''क्या किसी को उसकी मौत का कारण पता है?'' एक ने लिखा, ''RIP, वह अब नहीं रही, अल्लाह पाक मगफिरत फरमाये आमीन।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि लोगों हैरान भी हैं कि वो इस दुनिया में नहीं है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X