हानिया आमिर का दु्स्साहस.. पालतू जानवर का नाम रखा ऐश्वर्या? पाकिस्तानी एक्ट्रेस की हरकत पर भड़क गए लोग, Video

hania aamir khan Aishwarya rai

Hania Aamir named her pet Aishwarya- पाकिस्तानी अदाकारा हानिया आमिर का एक वीडियो सामने आकर वायरल हो गया है। इंडिया में बैन किए जाने के बाद ये सितारे किसी ना किसी तरह से फालतू बकवास करते हुए नजर आ रहे हैं। अब हानिया आमिर एक ऐसी हरकत की है कि लोग भड़क गए हैं।

दरअसल हानिया आमिर ने इस बार ऐश्वर्या राय बच्चन को टारगेट किया है और अपने पालतू जानवर का नाम ऐश्वर्या रखा है। जी हां, ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर है। हानिया के साथ एक लड़की भी नजर आ रही है और इसके साथ वो अपनी पालतू बिल्ली शेयर कर रही हैं।

हानिया को इस दौरान कहते हुए सुना जा सकता है, ''अगले दिन अपने मोहल्ले में ऐश्वर्या आई।'' इसके बाद लोग हानिया को लेकर बातें कर रहे हैं। हानिया ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इंडिया को लेकर कई तरह की बातें की थीं। इस वक्त इंस्टाग्राम अकाउंट इंडिया में ब्लॉक किया जा चुका है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

हानिया आमिर की इस हरकत पर लोगों ने कई कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''तुम दोनों के नाम का कोई कुत्ता भी ना पाले।'' एक ने लिखा, ''ऐश्वर्या के पैर के धूल के बराबर भी नहीं हैं दोनों।'' एक ने लिखा, ''भगवान का शुक्र है कि भारत ने इन जोकरों पर प्रतिबंध लगा दिया।'' एक ने लिखा, ''तुम दोनों वास्तव में उसके सामने कुछ भी नहीं हो... तो शांत हो जाओ दोस्तों, हमारे पास ऐश्वर्या है।'' एक ने लिखा, ''ऐश्वर्या राय हमारे बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत महिला हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि हानिया आमिर ने रिएक्ट नहीं किया है।

ऐश्वर्या राय की तरफ से इस हरकत पर रिएक्शन आता है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल वो अपने परिवार को लेकर खबरों में रहती हैं। हाल ही में कांस पहुंचकर उन्होने काफी तारीफें हासिल की थी। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

Read more about: aishwarya rai hania aamir
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X