भारत के बाद अब पाकिस्तान पहुंचा ‘कॉकरोच मूवमेंट’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए नए अकाउंट्स
Cockroach Movement In Pakistan: कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर कॉकरोच आंदोलन शुरू हुआ। लेकिन अब यह सरहद पार पाकिस्तान में पहुंच चुका है। भारत में इसको युवाओं द्वारा शुरू किया गया था। जो अब पाकिस्तान के लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है। इसी के चलते वहां भी इसी तरीके के कई अकाउंट तेजी से वायरल होते हुए नजर आ रहे हैं।

पाकिस्तान में अब कॉकरोच आवामी पार्टी, कॉकरोच अवामी लीग और मुत्तहिदा कॉकरोच मूवमेंट जैसे नाम से सोशल मीडिया अकाउंट भी सामने आने लगे। इन अकाउंट्स का अंदाज और लोगो काफी हद तक भारत की कॉकरोच जनता पार्टी से मिलता जुलता ही देखा गया।
पाकिस्तान में क्यों वायरल हो रहा है 'कॉकरोच आंदोलन'?
दरअसल, भारत में शुरू हुआ यह आंदोलन पहले ही इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा बटोर चुका था। अब पाकिस्तान के सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इसे अपने राजनीतिक और सामाजिक व्यंग का हिस्सा बना लिया है। कॉकरोच आवामी पार्टी नाम के एक अकाउंट के बायो में लिखा हुआ है कि यह युवाओं का, युवाओं द्वारा और पाकिस्तान के लिए एक राजनीतिक मोर्चा है। वहीं दूसरे एक अकाउंट में लिखा गया कि जिन्हें सिस्टम ने कॉकरोच समझा, हम उन्हीं की आवाज हैं।
इन अकाउंट्स के लोगो भी काफी चर्चा में हैं। कई लोगो पाकिस्तान की बड़ी राजनीतिक पार्टियों जैसे पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ, पाकिस्तान मुस्लिम लीग और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की तर्ज पर बनाए गए हैं। लेकिन इनमें फर्क सिर्फ इतना ही है कि इसमें कॉकरोच सिंबल का इस्तेमाल हुआ है।
कैसे शुरू हुई थी भारत की 'कॉकरोच जनता पार्टी'?
भारत में कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत 16 मई को हुई थी। लॉन्च होते ही यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी और देखते ही देखते लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके हैं, जो अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्र बताए जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पहले आम आदमी पार्टी के साथ राजनीतिक संचार रणनीतिकार के रूप में भी काम कर चुके हैं। अभी तक यह इंस्टाग्राम पर करोड़ों फॉलोअर्स बटोर चुका है।
CJI के बयान के बाद शुरू हुआ विवाद
इस पूरे आंदोलन की शुरुआत उस समय हुई जब भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्या कांत की एक टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि कुछ बेरोजगार युवा 'कॉकरोच की तरह होते हैं। हालांकि बाद में उन्होंने साफ किया कि उनका इशारा उन लोगों की ओर था जो फर्जी डिग्री के जरिए किसी पेशे में घुसने की कोशिश करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर जबरदस्त बहस शुरू हो गई। इसके बाद कई करारा जवाब देने के तौर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' बनाकर ऑनलाइन अभियान शुरू कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications