पाकिस्तान के मशहूर अखबार Dawn से हुई बड़ी गलती, न्यूज में छप गया ChatGPT का नोट, माफी मांगनी पड़ी!

Dawn newspaper AI mistake

Dawn newspaper AI mistake: पाकिस्तान का फेमस अंग्रेजी अखबार 'Dawn', जिसकी शुरुआत देश के फाउंडर मोहम्मद अली जिन्ना ने की थी, इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वजह है- इसके बिजनेस सेक्शन में छपी एक बड़ी गलती जिसने सबका ध्यान खींच लिया।

क्या हुई थी गलती

दरअसल, ऑटोमोबाइल बिक्री में हुई बढ़ोतरी पर छपे एक आर्टिकल में गलती से ChatGPT का लिखा हुआ AI नोट छप गया। उस नोट में लिखा था- "If you want, I can also create an even snappier 'front-page style' version..."

इसका मतलब था- "अगर आप चाहें तो मैं इस खबर को और आकर्षक फ्रंट-पेज स्टाइल में बना सकता हूं।"

यह गलती तब सामने आई जब 'X' (पहले ट्विटर) यूजर मन अमन सिंह छीना ने अखबार की कटिंग शेयर की और लिखा- 'ChatGPT अब खबरें लिखने और डिजाइन करने तक पहुंच गया है!'

लोगों ने दिया रिएक्शन

उनका पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गया और 35 हजार से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मजेदार रिएक्शन दिए। एक ने लिखा- 'भाई को एक ही काम था।' दूसरे ने तंज कसा- 'अब तो पत्रकारों की जगह भी AI ले लेगा।' एक यूजर ने कहा- 'दूसरों को मीडिया एथिक्स सिखाने वाला खुद AI से आर्टिकल छाप रहा है।'

डॉन ने मांगी माफी

मामला बढ़ने पर Dawn ने अपनी गलती मानते हुए माफ़ी मांगी। अखबार ने बयान जारी किया- "आज के अखबार में छपी रिपोर्ट में एडिटिंग के दौरान गलती से AI द्वारा लिखा गया हिस्सा शामिल रह गया था, जिसे अब डिजिटल वर्जन से हटा दिया गया है।"

Dawn ने कहा कि यह उनकी AI नीति का उल्लंघन था और इस पर जांच चल रही है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर मीडिया में AI के बढ़ते इस्तेमाल पर फिर से बहस छिड़ गई।

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X