पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर तो वायरल हुआ ओम पुरी का डायलॉग- 'पाकिस्तान हारे तो पटलकर आता है...'

India-Pakistan Ceasefire

India-Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तब से बिगड़ने शुरू हुए हैं जब से 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इसके जवाब में भारत ने भी मुंह तोड़ जवाब देने का ठान लिया और 7 मई को 9 आतंकी ठिकानों को उड़ा दिया, लेकिन इसके बाद दोनों ही देशों के रिश्ते काफी बिगड़ गए। बात गोली बारूदों से बढ़कर मिसाइलों तक पहुंच गई, लेकिन जैसे-तैसे दोनों ही देशों ने इन हमलों को बीच में रोकना सही समझा। बीती शाम सीजफायर की घोषणा की, लेकिन पाकिस्तान ने इस सीजफायर का सम्मान नहीं किया और कुछ देर बाद ही अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी।

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन
बता दें कि 10 मई की रात को पाकिस्तान ने श्रीनगर, वैष्णों देवी समेत कई जगाहों पर ड्रोन से हमला किया, लेकिन जैसे-तैसे भारतीय सेना ने इस हमले पर काबू पाया। ऐसे में बताया यह जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना पाकिस्तान सरकार द्वारा लिए गए फैसले को नहीं मान रही है। जैसे ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया वैसे ही सोशल मीडिया पर बॉलीवुड फिल्म 'लक्ष्य' का एक सीन तेजी से वायरल होने लगा जहां ओम पुरी ऋतिक रोशन को अपने पाकिस्तानी तजुर्बे को लेकर बात करते नजर आते हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है ओम पुरी का डायलॉग
फिल्म में ओम पुरी ऋतिक रोशन से कहते हैं कि- 'मुझे उन लोगों का तजुर्बा है, पाकिस्तानी हारे तो पलटकर एक बार फिर आता है। अगर जीत जाओ तो फौरन लापरवाह नहीं हो जाना। मेरी बात याद रखना।' बता दें कि ओम पुरी के इस डायलॉग को लोग बहुत कनेक्ट रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा-ओम पुरी ने तभी कह दिया था। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ये बात तो सच है। पाकिस्तान कभी नहीं सुधरने वाला। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- पाकिस्तान को सभी जानते हैं वह कभी भी अपने वादों पर नहीं रहता।

More from Filmibeat

Read more about: pakistan india pakistan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X