डीएम के साथ टीचर्स की मीटिंग के दौरान चलने लगी P*rn Film, मचा बवाल, जांच के आदेश!

P rn video

P*rn video during meeting with DM- कई बार कुछ ऐसा सुनने को मिल जाता है जो काफी चौकाने वाला है। ना चाहते हुए भी लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। इस वक्त एक ऐसी ही खबर उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से सामने आ रही है।

खबर है कि यहां शिक्षा विभाग की मीटिंग के दौरान अचानक स्क्रीन पर पोर्न फिल्म चलने लगी और इस दौरान जिलधिकारी भी वहीं मौजूद थे। जी हां, इस खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है और इस लापरवाही को लेकर बातें हो रही हैं।

आखिर कोई इतनी बड़ी चूक कैसे कर सकता है। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग की कई समस्याओं को लेकर एक मीटिंग बुलाई गई थी जिसमें मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे।

ये मीटिंग ऑनलाइन हो रही थी और स्त्री पुरुष दोनों पदाधिकारी मौजूद थे। बता दें कि गूगल मीट में जुड़े एक शख्स ने इसी दौरान अचानक अश्लील वीडियो प्ले कर दिया जिससे अफरा तफरी मच गई। रिपोर्ट्स की मानें तो तुरंत इस वीडियो को बंद तो कर दिया गया लेकिन सभी की नजर इसपर पड़ गई थी। अब डीएम ने इस चूक को लेकर साइबर पुलिस को जांच करने के आदेश दिए हैं। देखने वाली बात होगी कि इसपर किस तरह की कार्यवाही की जाएगी।

लोग कर रहे हैं मजाक

इस मामले को लेकर लोग सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''अगले इंसान ने अपना मुद्दा रखा होगा Se*x Educuation को लेकर मुद्दा गंभीर है और विचाराधीन भी।'' एक ने लिखा, ''उस समय सब लोग एक दूसरे को देख रहे होंगे।'' एक ने लिखा, ''जिसका जो चल चरित्र होता है वो आ ही जाता है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: hindi news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X