अश्लील फोटोज से करोड़ों कमाने वाली मॉडल ने कहा- '25 के बाद भी नौकरी कर रहे हो, तो तुम फेल हो, औरतों... '
Sophie Rain controversy: OnlyFans की फेमस कंटेंट क्रिएटर सोफी रेन ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। उनका मानना है कि अगर आपकी उम्र 25 साल से ज्यादा है और आप अभी भी 9 से 5 वाली नौकरी कर रहे हैं, तो आप अनसक्सेसफुल माने जाते हैं।

उन्होंने खासतौर पर महिलाओं के लिए यह बात कही और कहा कि अगर किसी महिला ने 25 साल तक इतनी कमाई नहीं की कि नौकरी छोड़ सके, तो वह अपनी जिंदगी में समझो फेल हो गई है।
OnlyFans से कमाई का कमाल
सोफी ने OnlyFans जॉइन करने के बाद बहुत ही कम समय में काफी पैसा कमाया। उनके अनुसार, उन्होंने 18 महीनों में लगभग $83 मिलियन कमाए। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उनका पहला साल की कमाई लगभग $43 मिलियन थी। सोफी का कहना है कि OnlyFans जैसी जगहों पर तेजी से पैसा कमाया जा सकता है, जबकि आम 9 से 5 की नौकरी में लोग रूटीन में ही फंस जाते हैं और जीवन में कुछ ज्यादा कर नहीं कर पाते।
वेट्रेस से स्टार बनने का सफर
सोफी रेन पहले वेट्रेस थीं। जॉब से निकाल दिए जाने के बाद उन्होंने OnlyFans शुरू किया। उन्होंने बताया कि वेट्रेस की नौकरी थका देने वाली थी, जबकि OnlyFans का काम आसान और ज्यादा कमाई वाला था। उनका कहना है कि 9 से 5 की नौकरी में लोग अपना समय और मेहनत बेचते हैं, जबकि OnlyFans पर ऐसा नहीं होता।
महिलाओं को दिया मैसेज
सोफी चाहती हैं कि महिलाएं ऐसे प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करें, जहां कमाई इतनी हो कि वे अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जी सकें। उन्होंने कुछ दूसरे OnlyFans के यंग क्रिएटर्स का भी उदाहरण दिया। लिली फिलिप्स, जिन्होंने केवल 19 साल की उम्र में शुरुआत की और $4 मिलियन से ज्यादा कमाए। लिल टे, जो 18-19 साल की हैं और OnlyFans पर बोल्ड कंटेंट शेयर करके करोड़ों कमा रही हैं।
सोशल मीडिया पर अलग-अलग राय
सोफी का बयान वायरल होते ही लोग दो ग्रुप में बंट गए। एक तरफ, युवा और OnlyFans सपोर्टर्स उनके इस आइडिए से सहमत हैं। उनका मानना है कि तेज कमाई और आजादी आज के समय में सबसे जरूरी है। वहीं, दूसरी तरफ, बहुत से लोग नाराज हैं और इसे गलत और इनसेंसिटिव सोच मान रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि डॉक्टर, टीचर, इंजीनियर, पुलिस और साइंटिस्ट, जो समाज के लिए काम करते हैं, क्या वे सब फेल हैं?
सोशल मीडिया पर रिएक्शन
सोफी रेन के इस बयान पर एक यूजर ने लिखा, 'OnlyFans पर पैसा कमाना हर किसी के लिए आसान नहीं है। ज्यादातर लोग ज्यादा नहीं कमा पाते और यह काम लंबे समय तक टिकाऊ नहीं होता। कई क्रिएटर्स अब पेट पालने के लिए नौकरी कर रहे हैं।' एक और यूजर ने कहा, 'क्या उसे पता है कि वह अपने करियर में जल्दी बूढ़ी हो जाएगी? गुड लक लेडी, जल्द ही 9 से 5 वाली नौकरी में मिलते हैं।'
सोफी रेन का बयान विवादित है, लेकिन इसने सोशल मीडिया पर बहुत बहस शुरू कर दी है। कुछ लोग इसे सही मानते हैं क्योंकि वे तेज कमाई और आजादी को अहम मानते हैं। वहीं, दूसरे लोग नौकरी और मेहनत को सम्मानजनक और जरूरी मानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











