वैलेंटाइन डे पर लाठियों को पिलाया तेल, बोले- 'जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना कोना'

Valentines Day: 14 फरवरी वैलेंटाइन डे मनाया जाता है और इसको लेकर हर साल कई तरह के बवाल भी सामने आते हैं। सोशल मीडिया पर प्रेमी जोड़ों को लिए कई तरह की बातें की जाती हैं। बता दें कि इस दिन लोग अपने अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताते हैं और इसको प्रेम का पर्व भी कहा जाता है।

Valentines Day

लेकिन कुछ दल ऐसे हैं जो कि संस्कृति बचाने की दुहाई देकर गैरकानूनी ढंग से बालिग कपल्स को परेशान करते हैं। इस वक्त एक वीडियो सामने आ रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। ये वीडियो मध्य प्रदेश के सागर से वायरल हो रहा है जिसमें शिवसेना कार्यकर्ताओं को डंडों को तेल पिलाते हुए देखा जा सकता है।

लाठी को पिलाया तेल..

वैलेंटाइन डे के मौके पर हर साल कई ग्रुप सक्रिय हो जाते हैं और पुलिस की नाक के नीचे बालिग कपल्स जो कि स्वेच्छा से एक दूसरे के साथ हैं उनको परेशान करते हैं। इस वीडियो में डंडों को तेल पिलाकर चेतावनी दी जा रही है और कहा जा रहा है, "जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना" और "लव जेहादी वैलेंटाइन डे मुर्दाबाद।"

इस तरह से लोग प्रदर्शन कर रहे हैं और इस तेल पिलाने वाली प्रक्रिया को दंड पूजन का नाम दिया है। बता दें कि इस दौरान कई पंडित और पुरोहित मौजूद थे जिन्होने मंत्र भी पढ़े और विधि विधान से पूजा की।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर का कहना है, ''डंडों को तेल लगाने का अच्छा खासा अनुभव लग रहा हैं।'' एक ने लिखा, ''एक बार अपने घर पर भी इस्तेमाल कर लेना।'' एक ने लिखा, ''फील्डिंग सेट है।'' एक ने लिखा, ''बेरोजगार लोग।'' एक ने लिखा, ''सबसे पहले अपने घर पर ध्यान दे।'' एक ने लिखा, ''अपनी बीवी बहन तो संभाल नहीं पा रहे, इसलिए अपनी नाराजगी जताने निकल रहे।''

More from Filmibeat

Read more about: valentines day viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X