व्हीलचेयर वाले रंगीले ताऊ की अय्याशी देख खौला लोगों का खून, बोले- ये उस प्लेन में क्यों नहीं थे भाई..

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हे लोग बार बार देखते नहीं थकते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही मजेदार वीडियो लेकर आए हैं। वीडियो एक बूढ़े शख्स का है जिसे देखकर लोगों का कहना है जिसकी मस्ती जिंदा है उसकी हस्ती जिंदा है।
वीडियो में एक बूढ़े ताऊ काफी रंगीन मिजाज के देखाई दे रहे हैं। शुरुआत में दिखता है कि शादी के गार्डन में माहौल पूरी तरह से रंगीन है। फूलों की सजावट, डीजे की तेज बीट्स और नाचती-गाती भीड़ के बीच कुछ लोग व्हील चेयर पर एक बुजुर्ग शख्स को लेकर आ रहे हैं।
सफेद बाल, माथे पर हल्की झुर्रियां और चेहरे पर मासूम सी मुस्कान। लेकिन उनकी आंखों में जो चमक है, वो बताने के लिए काफी थी कि ताऊजी आज कुछ खास करने के मूड में हैं। तभी डीजे पर बजता है "सलामे इश्क मेरी जान..." और सामने स्टेज पर हसीना जब ठुमके लगाती है तो ताऊजी के अंदर छुपा डांसर भी जाग उठता है।
धीरे-धीरे वो खुद व्हील चेयर से खड़े हो जाते हैं। कुछ लोग सहारे के लिए आगे बढ़ते हैं मगर ताऊजी इशारे से मना कर देते हैं। फिर शुरू होता है उनका जलवा। हाथ हिलाते हुए, हलके स्टेप्स लेते हुए ताऊजी हसीना के साथ ऐसा डांस करते हैं कि पूरा गार्डन तालियों की गूंज से भर जाता है। चेहरे पर मुस्कान, पैरों में लय और दिल में जोश, पूरा माहौल रोमांच से भर जाता है। हसीना भी ताऊ को देखकर और जोश से नाचने लगती है।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां तमाम लोगो का कहना है कि इस उम्र में ताऊ खुलकर इंजॉय कर रहे हैं और जिंदगी जी रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें ठरकी बता रहे हैं। इसके साथ एक शख्स का कमेंट भी काफी चर्चाओं में है। इस शख्स ने लिखा, "ये ताऊ इस प्लेन में क्यों नहीं बैठे थे।"


Click it and Unblock the Notifications











