बुजुर्ग महिला ने सामने बैठकर धीरेंद्र शास्त्री को दीं गालियां, हैरान रह गए बाबा बागेश्वर, Video
Dhirendra Krishna Shastri fight: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बागेश्वर बाबा के नाम से जाना जाता है। कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को सुनने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं और वो भी देश के हर कोने में जाते रहते हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेचैन रहते हैं लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान कर देगा।

दरअसल एक कथा के दौरान के बुजुर्ग महिला बाबा बागेश्वर पर बुरी तरह से भड़क गई। मामला यहां तक बढ़ गया कि बुजुर्ग ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को गाली तक दे डाली। इस वीडियो के सामने आते ही ये आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
जमकर हुई लड़ाई
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बात करें तो वो लगातार मजाक कर रहे हैं और दादी को चिढ़ा रहे हैं। बुजुर्ग महिला बस ये चाहती थी कि बाबा उनको अपने पास बुलाएं लेकिन धीरेंद्र शास्त्री ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। बाबा को रहते सुना जा सकता है, ''नहीं बुलाएंगे क्या कर लोगी।'
सामने बैठी बुजुर्ग महिला इस बात से नाराज होने लगती है। बाबा फिर कहते हैं, नहीं बुलाएंगे, नहीं बुलाएंगे। हमने तुम्हारा कर्जा लिया है, गाली काहे को बक रही। हम तो पूरे गांव के लिए आए हैं पर तोरे लिए नहीं आए हैं।'' इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री हंसने लगते हैं और कहते हैं सन्यासी बाबा आप ही देखो इन बूढ़ी माता को।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''गुड ऐसे लोगों को ऐसा ही जवाब देना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''कैसे कैसे कॉमेडी लोग रहते हैं।'' एक ने लिखा, ''फर्जी बाबाओं से सावधान रहना चाहिए, जनहित में जारी।'' एक ने लिखा, ''ऐसे और बाबा हो जाए तो कॉमेडियन की कमी पूरी हो जाएगी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











