70 की उम्र में पहली बार मां बनी महिला, बेटे को दिया जन्म, ऐसे पूरा हुआ प्रेग्नेंट होने का सपना

IVF Pregnancy At 70

IVF Pregnancy At 70: मां बनना हर महिला के लिए बहुत खास होता है। लेकिन अगर कोई महिला 70 साल की उम्र में मां बने, तो यह और भी हैरान करने वाली बात है। ऐसा ही कच्छ (गुजरात) में हुआ है। 70 साल की जीवूबेन राबरी ने शादी के करीब 45 साल बाद एक बेटे को जन्म दिया है। जीवूबेन का कहना है कि शायद वे दुनिया की सबसे उम्रदराज मां हैं।

IVF से हुआ बच्चा

जीवूबेन और उनके 75 साल के पति मालधारी कई सालों से बच्चा चाहते थे। आखिरकार IVF तकनीक की मदद से उन्हें बेटा हुआ। दोनों ने प्रेस के सामने अपने बच्चे को दिखाया। वे कच्छ के मोरा गांव में रहते हैं। परिवार और रिश्तेदारों में बहुत खुशी है। डॉक्टरों के अनुसार मां और बच्चा दोनों बिल्कुल ठीक हैं।

डॉक्टर ने पहले ही बताया था मुश्किल

45 साल पहले शादी होने के बाद भी दंपती को बच्चा नहीं हो पा रहा था। डॉक्टर नरेश भानुशाली ने भी उन्हें बताया था कि ज्यादा उम्र होने के कारण गर्भधारण करना मुश्किल होगा, लेकिन दोनों ने हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार उनकी इच्छा पूरी हो गई।

क्या वे दुनिया की सबसे उम्रदराज मां हैं?

अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि जीवूबेन दुनिया की सबसे बुजुर्ग मां हैं या नहीं। 2009 में ब्रिटेन की एलिजाबेथ एडिनी को सबसे ज्यादा उम्र में IVF से मां बनने का रिकॉर्ड मिला था। उस समय उन्हें IVF के लिए यूक्रेन जाना पड़ा था क्योंकि ब्रिटेन में 50 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को यह सुविधा नहीं मिलती थी।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood viral
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X