..................... old age couple viral romance video viral old uncle nailpainting dadi maa nails - Hindi Filmibeat

ट्रेन में बुजुर्ग कपल का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- दादा ने एक ही पल में सारी औरतों का दिल जीत लिया

Old Couple Viral Video

Old Couple Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन नित नए वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। अश्लील वीडियोज के बीच आज हम आपके लिए एक बुजुर्ग कपल का जीत लेने वाला वीडियो लेकर आए है। इस वीडियो को देखकर हर किसी का दिल पिघल रहा है और प्यार को लेकर एक अलग ही परिभाषा देखने को मिल रही है।

प्यार का रंग बीतते वक्त के साथ और गहरा होता चला जाता है। ये बात इन दिनों इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहे वीडियो ने बिन कुछ कहे ही साबित कर दी है। इस क्लिप में एक बुजुर्ग कपल एक-दूसरे की कंपनी को एन्जॉय करते और आपस के खास पलों को जीता दिखाई दे रहा है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग जोड़े का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें ट्रेन में बैठा बुजुर्ग पति अपनी पत्नी के नाखूनों पर बड़े प्यार से नेल पॉलिश लगाता नजर आ रहा है। समय के साथ दादा जी की आंखें जरूर धुंधला गई हैं, लेकिन पत्नी के लिए प्यार वही जवानी वाला झलक रहा है। कई बार दादा जी नेल पॉलिश लगाने में गलती कर बैठते हैं।

वहीं दादी जी मुस्कुराते हुए उन्हें सलीके से नेल पॉलिश लगाना सीखा रही हैं। दादा जी भी पत्नी की बात ध्यान से सुनते हैं और फिर बड़े ही प्यार से उनके नाखूनों पर नेश पॉलिश लगाते हैं। इस प्योर लव को वहीं बैठे एक शख्स ने देखा और वो इसे अपने कैमरे में कैद करने से खुद को रोक नहीं पाया। बुजुर्ग कपल के इस खास पल ने हर किसी का दिन बना दिया।

कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'प्रेम की कोई आयु व सीमा नहीं होती।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये बहुत खूबसूरत पल है।' एक और यूजर ने लिखा, 'इस दौर में...इतना क्यूट कपल।' एक ने लिखा, 'प्यार कभी खत्म नहीं होता।' एक और यूजर ने लिखा, 'इंटरनेट पर देखी गई अबतक की सबसे प्यारी वीडियो।'

एक ने लिखा, 'आज सभी को वफादारी के बारे में इस कपल से सीखना चाहिए।' एक यूजर ने लिखा, 'लोगों को इन्हें देखकर सीख लेनी चाहिए।' एक यूजर ने लिखा, 'इस तरह से अपने प्रिय के साथ समय बिताना बेहद खूबसूरत है।' एक यूजर ने लिखा, 'अपनी पसंदीदा औरत के लिए कुछ भी।' वहीं कमेंट सेक्शन में तमाम यूजर्स ने हार्ट इमोजी के साथ वीडियो पर प्यार लुटाया।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X