नवंबर में देश को हिलाने वाले 4 MMS, काजल कुमारी, सोफिक SK, स्वीट जन्नत... इन कांड की पूरी डिटेल है यहां

November 2025 MMS scandal: नवंबर 2025 भारत के लिए डिजिटल दुनिया में खतरे की घंटी साबित हुआ। इस महीने सोशल मीडिया पर एक नहीं, दो नहीं, बल्कि चार बड़े MMS स्कैंडल तेजी से वायरल हुए। इन घटनाओं ने साफ दिखा दिया कि आज AI और डीपफेक तकनीक कितनी खतरनाक हो चुकी है।
नवंबर में लीक हुए कई MMS
इन दिनों असली और नकली वीडियो में फर्क करना बहुत मुश्किल हो गया है, और इसका सबसे बड़ा असर आम लोगों और क्रिएटर्स पर पड़ रहा है। कई लोग बदनामी, तनाव और ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं।
बिहार की भोजपुरी एक्ट्रेस काजल कुमारी, बंगाल के क्रिएटर सोफिक SK, असम की इंफ्लुएंसर धुनु जुनी, और मेघालय की इंस्टाग्राम स्टार स्वीट जन्नत, इन चारों से जुड़े विवाद पूरे महीने ट्रेंड में रहे। शुरुआती दौर में लोगों ने ये वीडियो असली मान लिए, लेकिन बाद में जांच में खुलासा हुआ कि इनमें AI डीपफेक, बॉडी-स्वैप एडिट, पुराने लीक वीडियो और बदले की कार्रवाई जैसे मामले शामिल थे।
AI डीपफेक और फेक वीडियो का बढ़ता खतरा
साइबर सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट का कहना है कि नवंबर 2025 भारत में डीपफेक वीडियो के मामलों के लिए सबसे खराब महीनों में शामिल हो चुका है। अब कोई भी फेक वीडियो बनाना बेहद आसान हो गया है। यह काम कुछ ही मिनटों में हो जाता है। वीडियो की क्वालिटी इतनी रियल लगती है कि आम दर्शक असली और एडिटेड वीडियो में फर्क ही नहीं कर पाते, खासकर जब ये क्लिप्स व्हाट्सएप या रील्स के जरिए फैलते हैं।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर भारत ने डिजिटल सुरक्षा और AI रेग्युलेशन के कड़े कानून तुरंत नहीं बनाए तो 2026 में ऐसे मामलों की संख्या और बढ़ेगी।
MMS वायरल मामला 1: काजल कुमारी और पोर्न-बॉट गैंग का पर्दाफाश
नवंबर की शुरुआत में भोजपुरी इंडस्ट्री हिल गई जब 15 वर्षीय एक्ट्रेस काजल कुमारी का कथित MMS सोशल मीडिया पर फैल गया। कई लोगों ने बिना सोचे इसे असली मान लिया, जिससे काजल और उनके परिवार को भारी मानसिक तनाव झेलना पड़ा। फॉरेंसिक जांच में साफ हुआ कि यह एक डीपफेक वीडियो था। किसी ने दूसरे व्यक्ति के शरीर पर काजल का चेहरा चिपकाया था। जांच के दौरान इस वीडियो के पीछे इंटरनेशनल पोर्न-बॉट नेटवर्क का हाथ पाया गया।
MMS वायरल मामला 2: सोफिक SK और बदले की भावना से किया गया लीक
सबसे चर्चा में रहे मामलों में से एक था सोफिक SK का 16-मिनट का निजी वीडियो, जो अचानक कई प्लेटफॉर्म्स पर फैल गया। सोफिक के अनुसार यह एक पुराना वीडियो था जिसे किसी करीबी ने बदले की भावना से लीक किया। इसके बाद दूसरा छोटा वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दिखते हैं, लेकिन जांच में यह वीडियो एडिटेड और स्टेज्ड फुटेज निकला। यह घटना बताती है कि जैसे-जैसे किसी क्रिएटर की फैन फॉलोइंग बढ़ती है, वैसे-वैसे वे साइबर अटैक और डिजिटल ब्लैकमेल के आसान निशाने बन जाते हैं।
MMS वायरल मामला 3: स्वीट जन्नत का 19 मिनट का डीपफेक विवाद
मेघालय की पॉपुलर इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर स्वीट जन्नत भी एक 19 मिनट 34 सेकंड के फर्जी MMS विवाद में फंस गईं। वीडियो एक इंस्टाग्राम कपल का बताया गया और लोगों ने मान लिया कि इसमें दिख रही लड़की वही हैं। इसके बाद उन्हें धार्मिक और व्यक्तिगत स्तर पर भारी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। बाद में पता चला कि पूरा वीडियो AI डीपफेक था। चेहरे की शेप और फीचर्स असली लोगों से मेल ही नहीं खा रहे थे। इतना हंगामा मचने के बाद स्वीट ज़न्नत को सफाई देनी पड़ी, उनका वीडियो कुछ ही घंटों में 1.6 करोड़ व्यू तक पहुंच गया।
MMS वायरल मामला 4: धुनु जुनी और AI बॉडी-स्वैप का गलत इस्तेमाल
असम की उभरती इंफ्लुएंसर धुनु जुनी का भी एक कथित प्राइवेट वीडियो वायरल हुआ, लेकिन जांच में पता चला कि यह वीडियो AI बॉडी-स्वैप तकनीक से बनाया गया है। वीडियो में लाइटिंग, बैकग्राउंड, चेहरे की मूवमेंट और हावभाव में साफ AI गड़बड़ी नजर आई।
यह मामला बताता है कि नॉर्थ-ईस्ट के क्रिएटर्स भी अब संगठित साइबर गैंग्स के सीधे निशाने पर आ चुके हैं।
इन MMS विवादों का असर: जिंदगी उलट-पुलट हो गई
इन चारों विवादों ने पीड़ितों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बड़ा असर डाला। परिवारों को शर्मनाक सवालों का सामना करना पड़ा, जबकि क्रिएटर्स को कानूनी लड़ाई, ट्रोलिंग और मानसिक तनाव से गुजरना पड़ा।
विशेषज्ञों के अनुसार, सबसे बड़ी समस्या यह है कि लोग वीडियो को पहले शेयर कर देते हैं, और बाद में सोचते हैं कि वह असली है या नहीं। एक बार वीडियो वायरल हो जाए, तो उसे इंटरनेट से पूरी तरह हटाना लगभग असंभव है।


Click it and Unblock the Notifications











