..................... Not Salman khan, but this hit actor is the enemy of Bachchan family, Specially Dislike Aishwarya rai - Hindi Filmibeat

कौन है बच्चन परिवार का सबसे बड़ा दुश्मन ? सलमान खान नहीं बल्कि इस एक्टर ने किया था हर एक के नाक में दम

Bachchan family

Who is Bachchan Family Enemy: बच्चन फैमिली आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में आ जाती है। बता दें कि लंबे समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरें चर्चाओं में बनी हुई थीं। हालांकि दोनों के तलाक की खबरों पर तब विराम लगा जब दोनों को वेकेशन से लौटते देखा गया, लेकिन अभी तक ना तो कपल ने अपनी तरफ से कोई सफाई पेश की और ना ही बच्चन परिवार में से किसी ने भी इस मामले पर कोई रिएक्शन दिया। हालांकि इसके अलावा भी ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के साथ तालमेल को लेकर सवाल उठते रहते हैं। लंबे समय से ऐश्वर्या को बच्चन परिवार के साथ स्पॉट नहीं किया गया।

ये एक्टर है बच्चन फैमिली का दुश्मन

बच्चन परिवार अपनी दोस्ती और दुश्मनी के लिए भी जाना जाता है। बता दें कि बॉलीवुड का एक ऐसा स्टार है जो बच्चन परिवार का जानी दुश्मन कहलाता है। बताया जाता है कि बच्चन परिवार के इस एक्टर के साथ रिश्ते 30 साल पहले ही खराब हो चुके थे, लेकिन आज भी बच्चन परिवार ने इस एक्टर के साथ कोई कनेक्शन नहीं रखा है। अब आप यह सोच रहे होंगे कि यह एक्टर बॉलीवुड का दबंग यानी कि सलमान खान है, लेकिन ऐसा नहीं है। सलमान खान का नाम इस लिस्ट में नहीं है। बच्चन परिवार का जानी दुश्मन कोई और ही है।

एक्टर ने बच्चन परिवार से हमेशा के लिए बना लीं दूरियां

बता दें कि यह एक्टर 'तारा सिंह' यानी कि सनी देओल हैं। जानकर आपको भी हैरानी हुई होगी कि ऐसा कैसे ? दरअसल सनी देओल 1994 में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'इंसानियत' में काम कर रहे थे, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ की यह दोनों की पहली और आखिरी फिल्म बन गई। ऐसा बताया जाता है कि उस समय सनी देओल का क्रेज लोगों से सिर पर था। उनकी तेजी से बढ़ती पॉपुलेरिटी से बिग बी टेंशन में गए थे। जिस वजह से बिग बी ने फिल्म में अपना रोल बढ़वा लिया और सनी को साइडलाइन कर दिया। जिसके बाद दोनों के बीच गलतफहमी पैदा हुई, लेकिन सनी देओल ने कुछ कहे बिना ही बच्चन परिवार से दूरियां बना लीं।

ऐश्वर्या के साथ भी बिगड़े रिश्ते

बता दें कि यह किस्सा यहीं खत्म नहीं हुआ। इस फिल्म के तीन साल बाद सनी देओल और ऐश्वर्या राय ने एक साथ फिल्म साइन की थी। दोनों की यह फिल्म 'इंडियन' थी। फिल्म के गाने शूट भी हो गए थे और फिल्म की तैयारी हो चुकी थी, लेकिन बीच में ही ऐश्वर्या राय ने सनी देओल के साथ काम करने से इनकार कर दिया था और यह फिल्म कभी रिलीज ही नहीं हुई। बता दें कि ऐश के ऐसा करने पर सनी को काफी बुरा लगा और उन्होंने ऐश को काफी कुछ सुनाया। जिसके बाद से दोनों के रिश्ते बिगड़ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X