अरबों के एंटीलिया में नही है एक भी AC, इस सिंपल से जुगाड़ से ठंडा रहता है शीशे से तपता नीता मुकेश अंबानी का घर

Nita Mukesh Ambani Anitlia AC Technique

Nita Mukesh Ambani Anitlia AC Technique: देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन में शुमार मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया दुनिया के सबसे लग्जरी घरों में शुमार है। मुंबई में स्थित मुकेश अंबानी के इस आलीशान घर में दुनिया की हर सुख सुविधा मौजूद है। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि अंबानी के एंटीलिया में एक भी AC नहीं है। जी हां बात थोड़ी हैरान करने वाली है लेकिन उससे भी ज्यादा आपको हैरत ये जानकर होगी कि बिना एसी के चारों तरफ से शीशे बना ये घर ठंडा किस जुगाड़ से रहता है।

15,000 करोड़ में बना है एंटीलिया

एंटीलिया को करीब ₹15,000 करोड़ की लागत से बना यह 27 मंजिला घर न सिर्फ अपने डिजाइन और लग्जरी के लिए मशहूर है, बल्कि इस वजह से भी चर्चा में है कि यह बिना किसी पारंपरिक AC सिस्टम के ठंडा रहता है।

बिना एसी ऐसे रहता है ठंडा

Antilia में आपको कहीं भी पारंपरिक एयर कंडीशनर की बाहरी यूनिट नहीं दिखेगी। इसकी वजह घर की खूबसूरत कांच और मार्बल की दीवारों की सुंदरता को बनाए रखना। इसीलिए अंबानी परिवार ने एक सेंट्रलाइज्ड कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है जो इंसानों के बजाय मार्बल, फूलों और इंटीरियर्स की सुरक्षा के हिसाब से तापमान तय करता है।

एक्ट्रेस ने बताया हाल

एक फैशन शूट के दौरान अभिनेत्री श्रेयाधनवंतरी ने यह खुलासा किया कि जब उन्होंने कमरे का तापमान बढ़ाने की मांग की, तो उन्हें मना कर दिया गया क्योंकि तापमान पहले से सेट होता है - और वह भी आर्किटेक्चरल वजहों से।

रहने के लिए चुना एंटीलिया का 27वां फ्लोर

आपको जानकर हैरानी होगी कि अंबानी परिवार इस पूरे स्काईस्क्रैपर के सबसे ऊपर, 27वीं मंजिल पर रहते हैं। इसकी वजह कोई स्टेटस सिंबल नहीं, बल्कि प्राकृतिक रोशनी और ताजी हवा है। यहां से उन्हें अरब सागर का शानदार नजारा और मुंबई की नमी और प्रदूषण से दूर शांति मिलती है।

एंटीलिया का स्नोरूम

Antilia में बना SnowRoom सबसे चर्चित हिस्सों में से एक है। यहां दीवारों से बर्फ के टुकड़े गिरते हैं, जिससे कमरे का तापमान बेहद ठंडा रहता है। यह कोई शौक नहीं, बल्कि गर्मी से राहत पाने का एक बेहद अनोखा तरीका है।

More from Filmibeat

Read more about: nita ambani mukesh ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X