नीता अंबानी के घर की सुख-सुविधाएं गिनते-गिनते थक जाएंगी उंगलियां, टॉप व्यू देखकर मुंह से निकलेगी वाह

Nita Ambani

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी जितने अमीर हैं उतने ही वह अपनी दयालुता के लिए भी जाने जाते हैं। वह हर त्योहार हर इवेंट बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। नीता अंबानी अपने घर के छोटे से छोटे फंक्शन में भी कई फिल्म स्टार्स और कई राजनेताओं को बुलाती हैं। नीता अंबानी के घर का हर एक फंक्शन बहुत ही चर्चाओं में रहता है। बता दें कि नीता अंबानी 90 प्रतिशत फंक्शन अपने घर पर ही करती हैं। उनका 27 मंजिला घर एंटीलिया काफी लग्जरी से भरा है।

बहुत ही खूबसूरत है एंटीलिया का रूफ

जो भी नीता अंबानी के घर को देखता है वह तो बस देखता ही रह जाता है। नीता अंबानी के घर के बाहर के और घर के अंदर के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में नीता अंबानी के घर के टॉप व्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके घर की छत काफी आलीशान है। खूबसूरत व्यू के साथ-साथ छत पर सुरक्षा के इंतजाम हैं साथ ही में हेलिकॉप्टर के उतरने की भी व्यवस्था की गई है। वहीं नीता अंबानी के घर के आस पास का नजारा दिखाया जाता है जिसमें देखा जा सकता है कि उनका घर समंदर के किनारे है। नीता अंबानी के घर से खूबसूरत समंदर का व्यू देखने को मिलता है और इतनी ऊंचाई से तो सन सेट और सन राइज भी बहुत खूबसूरत दिखता है। यही वजह से नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका अंबानी ने रहने के लिए 27 वां फ्लोर चुना है।

कितनी है नीता अंबानी के घर की कीमत

नीता अंबानी का घर एंटीलिया सभी सुख सुविधाओं से भरा हुआ है। 27 मंजिला इस घर में जिम, स्पा, पर्सनल थिएटर, टैरेस गार्डन, स्विमिंग पूल, कई हैलीपैड, स्नो रूम, मेडिकल रूम और एक खूबसूरत मंदिर भी है। बता दें कि एंटीलिया में 168 कारों की पार्किंग के लिए 6 मंजिला पार्किंग एरिया भी बनाया गया है। नीता अंबानी के घर की कीमत बताएं तो इस घर की कीमत 15000 करोड़ बताई जा रही है।

Read more about: nita ambani trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X