Nita Ambani Venice Look: नीता अंबानी ने वेनिश में ढाया कहर, कपड़ों में छिपा है 500 साल पुराना इतिहास!
Nita Ambani Venice Look: नीता मुकेश अंबानी अपने लुक्स को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उनकी कुछ शानदार तस्वीरें सीधे वेनिश से सामने आई हैं जिसमें वो इंडियन लुक में कमाल लग रही हैं।

इस दौरान मिसेज अंबानी वेनिस में आयोजित होने जा रहे 61वें वेनिस बिएनाले 2026 के लिए पहुंची थीं लेकिन इसके शुरु होने से पहले ही भारतीय संस्कृति परिधान के साथ वो सामने आईं और पूरी दुनिया में उनकी तस्वीरें पसंद की जा रही हैं।
नीता अंबानी ने इस दौरान अनामिका खन्ना द्वारा डिज़ाइन की गई खूबसूरत शिफॉन-जॉर्जेट साड़ी और हाथ से कढ़ाई किए गए बनारसी रूपांकनों वाले लेस ब्लाउज के साथ बुटीदार सोज़नी शॉल पहनी थी। कपड़े तो खैर थे ही शानदार लेकिन नीता अंबानी की शॉल को लेकर इतिहास है वो काफी हैरान करने वाला है।
500 साल पुरानी संस्कृति का हिस्सा
नीता अंबानी ने इस दौरान जो सोजनी शॉल पहनी हुई थी इसमें जो कढ़ाई की गई है वो काफी पुरानी मानी जाती है। दावे हैं कि इसकी शुरुआत 15वीं से 16वीं शताब्दी के आसपास हुई थी और तब से आज तक ये चला आ रहा है। इस हिसाब से इस शॉल में क गई कढ़ाई का इतिहास करीब 500-600 साल पहले का है। इस दौरान ना सिर्फ शॉल बल्कि उनकी इयररिंग्स, जिन्हें वॉलेस चान ने डिज़ाइन किया था वो भी अपने आम में कमाल लग रही है। नीता अंबानी का लुक काफी पसंद किया जा रहा है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को साझा कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
तस्वीरों के सामने आने के बाद लोग नीता अंबानी को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। कोई नीता को 'गार्जियस' कह रहा है तो कोई 'सुंदर' और 'शानदार' कह बुला रहा है। हालांकि नीता अंबानी की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन कमेंट्स पर नहीं आया है। फिलहाल आप देखिए नीता अंबानी का ये वेनिश लुक...


Click it and Unblock the Notifications
