61वें बर्थडे पर नीता अंबानी ने भगवान नहीं मां के पैरों में सिर रखकर लिया आशीर्वाद, मर्यादाएं देख निकले आंसू

Nita Ambani Birthday Video: बिजनेसवुमन नीता अंबानी ने शनिवार 1 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस स्पेशल दिन पर नीता अंबानी को सभी ने विश किया साथ ही नीता अंबानी ने अपने सभी बड़ो का आशीर्वाद लिया। नीता अंबानी का एक भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
नीता अंबानी ने अपने बर्थडे के खास मौके पर अपनी मां पुर्णिमा दलाल को साष्टांग दंडवत होकर प्रणाम किया और आशीर्वाद लिया। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीता अंबानी की मां के पैर इस दौरान थाली में रखे हुए हैं। और नीता अंबानी उन्हें भगवान की तरह पूज रही हैं। इस दौरान नीता अंबानी की मां बेटी को आशीर्वाद देती और भावुक होती दिखाई दे रही हैं। उनकी आंखों से आंसू तक बहने लगते हैं।
इसके साथ ही नीता अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक और वीडियो सामने आया है। दरअसल, नीता अंबानी की जामनगर टीम ने उन्हें ये सरप्राइज दिया है जिससे नीता अंबानी गदगद दिखाई दे रही हैं। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि दरवाजा खुलते ही नीता अंबानी काफी खुश नजर आ रही हैं। फिर वो गुलाब से फूलों से बने पाथ पर चलते हुए केक टेबल तक जाती हैं। इस दौरान फूलों पर पैर रखने से पहले नीता अंबानी ने अपने सैंडल उतार दिए।
नीता अंबानी ने केक काटने से पहले अपने पूरी टीम को अपना पास बुलाया और फिर मिलकर केक काटा। इस दौरान एक महिला ने उनकी नाक पर केक भी लगा दिया। नीता अंबानी खुशी से नाचती-झूमती दिखाई दीं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। नेटिजंस नीता अंबानी के इस पोलाइट अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications