..................... Nita Ambani wore 50 crore neckless, Radhika Merchant wore more expensive diamond necless, know prize - Hindi Filmibeat

सास ने पहना 50 करोड़ का नेकलेस तो राधिका मर्चेंट कैसी रहतीं पीछे, इस हीरे के हार की कीमत जान रह जाएंगे सन्न...

Radhika Merchant

नीता अंबानी के साथ-साथ उनकी दोनों बहुएं लगातार चर्चाओं में बनी रहती हैं। कभी परिवार पार्टी अटेंड करता है तो कभी परिवार इवेंट्स में नजर आता है। बता दें कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की फिल्म बै़ड्स ऑफ बॉलीवुड का प्रीमियर 17 सितंबर की रात किया गया था। इस रात को तमाम हस्तियां शामिल हुई थीं, लेकिन अंबानी परिवार सबसे हटके दिखा।

बेटी के नेकलेस में किया बदलाव

इस इवेंट में जहां नीता अंबानी टिशु सिल्क की साड़ी के साथ जो डायमंड का नेकलेस पहने दिख रही थीं। वह कोई लाखों का या 1 2 करोड़ का नेकलेस नहीं है। बता दें कि नीता अंबानी का हार्ट शेप का नेकेलेस जिसपर एक खूबसूरत ब्लू कलर का डायमंड का फूल बना है उसकी कीमत 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह खूबसूरत नेकलेस नीता अंबानी की बेटी ईशा का है, लेकिन इस इवेंट के लिए और सबसे हटके दिखने के लिए नीता अंबानी के इस नेकलेस में कुछ बदलाव किए थे। इस नेकलेस में एक ब्लू कलर का फूल भी लगा दिया गया जो इस नेकलेस को और भी खूबसूरत बना रहा है।

कितनी है राधिका के नेकलेस की कीमत

बता दें कि इस इवेंट में जहां नीता अंबानी इतना महंगा नेकलेस पहनकर आईं वहीं लोग इस सोच में पड़ गए कि जब नीता अंबानी ने करोड़ों का हार पहना तो उनकी सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वाली बहू राधिका मर्चेंट ने कितने करोड़ का नेकलेस पहना होगा। चलिए जानते हैं कि कितनी है राधिका मर्चेंट के नेकलेस की कीमत।

इतने करोड़ का है राधिका का हार

बता दें कि इस इवेंट में राधिका मर्चेंट बेहद ही खूबसूरत रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही थीं। खुले बाल, न्यूड मेकअप और खूबसूरत मुस्कान के साथ उन्होंने तो सभी का दिल ही जीत लिया था, लेकिन इस दिल से याद आया कि राधिका मर्चेंट ने जो चमचमाता हीरे का हार पहना था वह भी हार्ट शेप का था। हार्ट शेप के नेकलेस के साथ ही पियर शेप का एक पेंडिंट लटक रहा था जो नेकलेस को और भी खूबसूरत बना रहा था और राधिका मर्चेंट के गले पर तो यह नेकलेस चार चांद लगा रहा था। वहीं इस नेकलेस की कॉस्ट की बात करें तो सोशल मीडिया से मिल रही कुछ अपडेट्स के मुताबिक राधिका मर्चेंट का यह नेकलेस नीता अंबानी के नेकलेस से जरा कम है। जी हां, बताया यह जा रहा है कि राधिका मर्चेंट के इस नेकपीस की कीमत 10 करोड़ रुपये है। हार की कीमत भले ही नीता अंबानी के हार से कम हो, लेकिन यह हार राधिका पर काफी जच रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X