बेटी-बहू के गहने पहनकर नीता अंबानी पहुंचीं प्रीमियर पर, हार की कीमत में तो मुंबई में आ जाए एक बंगला!

Nita Ambani

Nita Ambani Jewellery: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बॉलीवुड में अपने कदम रख लिए हैं। उन्होंने 'The Ba***ds of Bollywood' से अपना डायरोक्टोरियल डेब्यू किया है। 17 सितंबर को इस वेब सीरीज का प्रीमियर हुआ था, जिसमें कई सेलेब्स ने शिरकत की थी। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा नीता अंबानी के हार की हुई।

प्रीमियर में नीता अंबानी

नीता अंबानी 'The Ba***ds of Bollywood' में जेड कलर की साड़ी में नजर आई थीं, जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। इसके साथ ही उन्होंने पेयर किया था खूबसूरत नेकलेस। यह कोई साधारण हार नहीं था, बल्कि एक बेहद दुर्लभ डबल स्ट्रिंग वाला नेकलेस था, जिसमें पाराइबा और हार्ट-शेप डायमंड्स जड़े थे। इसके अलावा, बीच में जड़ा हुआ टर्कॉइज टाइटेनियम से बना हार्ट पीस इस नेकलेस की खूबसूरती को और भी खास बना रहा था।

नीता अंबानी के गहने चर्चा में

नीता अंबानी ने इस नेकलेस को और भी क्लासी बनाने के लिए इसे हार्ट-शेप स्टड इयररिंग्स, मैचिंग रिंग और डायमंड ब्रेसलेट के साथ कैरी किया। उनकी एलीगेंस और ग्रेस ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया।

नीता अंबानी ने पहने पुराने गहने नए ट्विस्ट के साथ

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि नीता अंबानी को इस जूलरी में देखा गया है। एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इस नेकलेस की कीमत 50 करोड़ से भी ज्यादा है। नीता अंबानी से पहले ये नेकलेस उनकी बेटी ईशा अंबानी ने पहना था। ये हार उन्होंने अनंत और राधिका की शादी के दौरान पहना था, लेकिन उसमें उन्होंने फूल जोड़कर उसे और महंगा बना दिया। यही नहीं, नीता अंबानी ने हाथ में जो ब्रेसलेट पहना था, उसे भी उनकी बड़ी बहू श्लोका पहले पहन चुकी हैं।

नीता अंबानी जब भी किसी सोशल इवेंट में जाती हैं तो अपनी मौजूदगी से लोगों को हैरान कर देती हैं। उनके कपड़ो से लेकर गहनों तक सब पर लोगों की नजर रहती है। एक बार फिर नीता अंबानी ने अपनी प्रेजेंस से साबित किया है कि वो स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं हैं।

More from Filmibeat

Read more about: nita ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X