हाथ में 17 करोड़ रुपये लिए दीवाली मनाने निकली नीता अंबानी, 2,712 हीरों की चकाचौंध से बंद हुई लोगों की आंखे

Nita Ambani Hermes Birkin Bag Cost

Nita Ambani Hermes Birkin Bag Cost: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में नीता अंबानी की भव्य एंट्री ने सभी की नजरें अपनी ओर खींच लीं। उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन की गई सिल्वर सीक्विन साड़ी पहन रखी थी, जो बेहद आकर्षक लग रही थी। इस खास मौके पर नीता अंबानी ने एक दुर्लभ और बेहद महंगे हर्मीस ब्रांड का मिनी बैग कैरी किया, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है।

उनका यह पर्स हर्मीस का 'सैक बिजौ बिर्किन' नामक मॉडल है, जो विश्व के सबसे महंगे और खास पर्सों में से एक माना जाता है। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत लगभग 17 करोड़ रुपये है और इसे 2,712 बेशकीमती हीरों से सजाया गया है।

यह शानदार पर्स पिंक गोल्ड से बना है और इसे 2012 में हर्मीस के हाउट बिजौटेरी कलेक्शन के तहत पेश किया गया था। इस बेहतरीन डिज़ाइन को हर्मीस फाइन ज्वैलरी के क्रिएटिव डायरेक्टर पियरे हार्डी ने तैयार किया था।

नीता अंबानी ने अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए हार्ट शेप वाले कोलंबियन पन्ना झुमकों का चयन किया, जो बेहद दुर्लभ और आकर्षक थे। उनके पास पन्ना जड़ित आभूषणों का एक बेहद सुंदर और खास कलेक्शन है।

इसके साथ ही उन्होंने हाथों में हीरे और पन्ने से जड़ा एक खूबसूरत ब्रेसलेट पहना था, जो उनकी साड़ी की मेटालिक चमक के साथ बेहतरीन तालमेल बना रहा था। उन्होंने गले में कोई ज्वेलरी नहीं पहनी, फिर भी उनका अंदाज़ किसी परी से कम नहीं लग रहा था।

More from Filmibeat

Read more about: nita ambani bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X