नीता अंबानी ने मैच खत्म होते ही क्यों किया ऐसा इशारा? छिड़ी बहस और मच गया बवाल, फिक्सिंग या और कुछ...

Nita Ambani Shows 6 Fingers creates debate- नीता अंबानी कुछ ना कुछ करती रहती हैं और अक्सर लाइमलाइट में नजर आती हैं। चाहें वो स्कूल हो, शादी पार्टी हो या फिर आईपीएल.. उनका दिखना लाजमी है। इस वक्त वो अपनी टीम मुंबई इंडियंस को सपोर्ट कर रही हैं।
आईपीएल सीजन 18 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और इस सीजन की प्लेऑफ की लिस्ट में मुंबई ने अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। जी हां, आईपीएल 2025 में प्लेऑफ में गुजरात टाइटंस, आरसीबी, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने एंट्री मारी है।
अब ये खिताब इस बार कौन जीतेगा ये तो आने वाला वक्त ही तय करेगा। लेकिन मुंबई और दिल्ली के बीच हुई अंतिम मुकाबले में नीता अंबानी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वो मैच खत्म होने के बाद कोई इशारा करती हुई नजर आ रही हैं।
जैसे ही ये तस्वीर सामने आई लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं और अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस इशारे का मतलब क्या है। कई ऐसे लोग भी हैं जो कि नीता को ट्रोल करते हुए मैच फिक्स का इशारा बता रहे हैं। लेकिन इस इशारे का मतलब बेहद साफ है और इसमें कोई शक नहीं है।
नीता अंबानी ने क्यों दिखाईं 6 उंगलियां?
नीता अंबानी की टीम ने जैसे ही दिल्ली को हराया ये इशारा श्रीमती अंबानी ने किया था। इसका सीधा सा मतलब ये था कि वो कह रही हैं कि 6वीं ट्रॉफी आने वाली है। दरअसल मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 18 सीजनों में 5 बार ये खिताब अपने नाम किया है। यही कारण है कि प्लेऑफ में पहुंचने के बाद नीता अंबानी को उम्मीद है कि उनकी टीम 6वीं बार ये कारनामा करेगी। हालांकि देखने वाली बात होगी इस साल कौन ये ट्रॉफी उठाता है।
आईपीएल के इतिहास में 5 बार मुंबई ने, 5 बार चेन्नई ने, 3 बार केकेआर, 1 बार गुजरात, 1 बार राजस्थान, 1 बार डेक्कन चार्जर्स और 1 बार सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्ऱॉफी जीती है। देखने वाली बात होगी कि इस बार कौन ये कारनामा करके दिखाता है।


Click it and Unblock the Notifications












