Shloka ने पति आकाश अंबानी को जन्मदिन पर दिया सरप्राइज, सबके सामने खुला गिफ्ट तो हैरान रह गईं नीता अंबानी...

अंबानी हाउस में आए दिनों पार्टी होती रहती हैं। कभी कोई त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता है तो कभी किसी का जन्मदिन। बता दें कि हाल ही में घर की छोटी बहू राधिका मर्चेंट का जन्मदिन निकला है। वहीं राधिका के जन्मदिन के बाद ईशा अंबानी और आकाश अंबानी का जन्मदिन होता है। बता दें कि 23 अक्तूबर को आकाश और ईशा के जन्मदिन के मौके पर कंपनी के कर्मचारी, उनके खास दोस्तों और मेहमानों ने आकाश और ईशा को जन्मदिन की बधाई दी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अंबानी परिवार का वीडियो
लेकिन हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वाइफ श्लेका मेहता ने आकाश अंबानी को बेहद ही खास अंदाज में विश किया है। बता दें कि आकाश और ईशा ट्विंस हैं इसलिए भाभी श्लोका ने ननद ईशा को भी खास बधाई दी है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि श्लोका ने एक खास ड्रोन शो का इंतजाम किया है। जिसमें श्लोका ने अपने और आकाश के खास पल और ईशा के स्पेशल मोमेंट दिखाने की कोशिश की है।
स्पेशल ड्रोन शो से दिया आकाश को सरप्राइज
ड्रोन शो में आकाश की पढ़ाई, स्कूलिंग, शादी, लाइफस्टाइल, वर्क और पसंदीदा खेल को भी ड्रोन शो के जरिए दिखाने की कोशिश की। आखिरी में पूरे परिवार का एक साथ फोटो भी ड्रोन शो में देखने को मिला। श्लोका का यह खूबसूरत सरप्राइज ईशा और आकाश को बेहद पसंद आया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह जन्मदिन हो तो ऐसा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- क्या प्रजेंटेशन तैयार की है बहुत खूब। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- लगता है कि यह सरप्राइज श्लोका ने स्पेशली आकाश के लिए करवाया है। वैसे दोनों की जोड़ी बेस्ट है।
बचपन के दोस्त हैं श्लोका और आकाश
आपको बता दें कि आकाश और श्लोका दोनों बचपन के दोस्त थे। दोनों ने साथ में स्कूलिंग की ग्रेजुएशन किया। इसी दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ। आकाश ने श्लोका को शादी के लिए प्रपोज किया। बता दें कि आकाश और श्लोका की शादी साल 2019 में हुई थी दोनों के जो बच्चे हैं। जिनसे पूरा परिवार बेहद प्यार करता है।


Click it and Unblock the Notifications