Watch: नीता अंबानी के साथ स्कूल के बच्चे ने की ऐसी हरकत, पहले छुपाया मुंह और फिर दिया ऐसा रिएक्शन
Nita Ambani Roasted Video: बिजनेस टायकून नीता अंबानी के मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के ग्रेजुएशन सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में एक बच्चे ने नीता अंबानी को रोस्ट किया जिसपर मिसेज अंबानी का दिल जीत लेने वाला रिएक्शन काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

धीरुभाई अंबानी स्कूल में ग्रेजुएशन सेरेमनी
ग्रेजुएशन सेरेमनी में नीता अंबानी ने डिग्री के साथ स्टूडेंट्स को फेलिसिटेट किया साथ ही इस दौरान बच्चों ने अपनी उपलब्धि पर स्पीच भी दी। ऐसे में एक स्टूडेंट में अपनी स्पीच के दौरान एक लाइन में नीता अंबानी की आईपीएल टीम को रोस्ट किया। इस दौरान नीता अंबानी ने पहले को अपना मुंह छुपाया लेकिन इतने पर भी वो अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाईं।
नीता अंबानी को किया रोस्ट
ग्रेजुएशन सेरेमनी का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस सेरेमनी के दौरान एक स्टूडेंट ने स्टेज पर स्पीच देते हुए जीवन की कठिनाइयों की तुलना आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के हालिया "टफ सीज़न" से कर दी।
ऑडिटोरियम में ठाहके
छात्र की इस मजेदार सैटायर से ऑडिटोरियम में मौजूद लोग जोरदार ठहाके लगाने लगे। वहीं, मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी कैमरे में अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आईं, जिसने इस पल को और भी चर्चित बना दिया।
वीडियो पर लोगों के रिएक्शन
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूज़र्स ने छात्र की हाजिरजवाबी, कॉन्फिडेंस और शानदार टाइमिंग की तारीफ की। लोगों का कहना है कि इतने बड़े और हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में इस तरह का हल्का-फुल्का मजाक करना आसान नहीं था।
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस क्लिप को लेकर फैंस लगातार मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ यूज़र्स ने लिखा कि आईपीएल में टीमों की ट्रोलिंग अब मैदान से निकलकर स्कूल समारोहों तक पहुंच चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications