..................... Nita Ambani reached shirni, wish for Mumbai Indians win, devotee request to make Rohit Sharma captain - Hindi Filmibeat

शिरडी की भीड ने नीता अंबानी का रास्ता रोक रोहित को कप्तान बनाने की विनती, MI मालकिन बोलीं- सब बाबा की मर्जी...

Nita Ambani

Nita Ambani Viral Video: बिजनेस वर्ल्ड की नामी हस्ती नीता अंबानी इन दिनों आईपीएल की वजह से जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें कि बीते दिन मुंबई इंडियंस का मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ था। और इस खेल में मुंबई इंडियंस की शानदार जीत हुई थी।

वहीं इस जीत के बाद इस टीम की मालकिन नीता अंबानी शिरडी पहुंचीं। नीता अंबानी ने साईं बाबा को चादर चढ़ाई और टीम जीतने की मन्नत मांगी, लेकिन जैसे ही नीता अंबानी ने मंदिर के बाहर कदम रखा उसने एक शख्स ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर वह तो हैरान ही रह गईं और शख्स को पास आता देख उनकी सिक्योरिटी भी टाइट हो गई। तो चलिए जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ जिसे देखकर हैरान रह गईं नीता अंबानी।

शख्स ने की रोहित शर्मा को कप्तान बनाने की विनती
नीता अंबानी का बाबा के दर्शन करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीता अंबानी गुलाबी रंग के सूट में नजर आ रही हैं। नीता अंबानी हाथ जोड़ते हुए ही मंदिर से बाहर निकलती हैं, लेकिन वहीं एक साईं बाबा का भक्त दर्शन करने के लिए मंदिर जा रहा होता है, लेकिन इतने में ही वह जैसे ही नीता अंबानी को मंदिर से निकलते देखता है वह भागता हुआ जाता है और वह नीता अंबानी से कहता है कि 'रोहित शर्मा को कैप्टन करो'। शख्स जिस तरह से हाथ जोड़कर विनती करता है वह देखकर नीता अंबानी भी मुस्कुराती हैं और अपना सिर हिलाकर रिप्लाई करती हैं। बता दें कि नीता अंबानी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

वीडियो देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- रोहित के फैन हर जगह हैं। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- अगर रोहित शर्मा कैप्टन बन गया तो धूम मच जाएगी। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- भाई सही मौके पर सही बात बोल दी शायद अब सच भी हो जाए। बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स भी रोहित के कप्तान बनने का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X