नीता अंबानी ने भरे फंक्शन में खींचा बहू राधिका मर्चेंट का हाथ ? नजारा देखते रह गए आस पड़ोस के लोग, VIDEO

नामी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। अपने बिजनेस के अलावा अंबानी परिवार वैसे भी चर्चाओं में रहता है। फैमिली का लाइफस्टाइल, इवेंट्स, शादी भी जमकर हेडलाइन्स बटोरती है।
चर्चाओं में रहती हैं अंबानी महिलाएं...
बता दें कि नीता अंबानी और उनकी दोनों बहुएं भी जमकर चर्चाओं में रहती हैं। नीता अंबानी अपनी दोनों बहुओं के साथ बहुत ही अच्छा बॉन्ड रखती हैं। सास बहू की जोड़ी अकसर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। बताया जाता है कि घर की लाडली बहू छोटी बहू राधिका मर्चेंट। राधिका का स्वभाव सभी के साथ काफी फ्रैंक है। अकसर राधिका के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन फिलहाल तो राधिका और नीता अंबानी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग हैरान हैं।
राधिका को अपनी ओर खींचती दिखीं नीता अंबानी
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका और नीता अंबानी एक फंक्शन में हैं। यह फंक्शन तब का है जब राधिका और अनंत के रिश्ते की बात पक्की हो गई थी और शादी के कार्यक्रम शुरू हो चुके थे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीता अंबानी पैपराजी से फोटो क्लिक करवाती हैं। वहीं राधिका मर्चेंट के आते ही वह उनका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचती हैं। राधिका फिर चुप चाप नीता अंबानी को देखती हैं फिर राधिका बिना कुछ कहे अंदर चली जाती हैं।
वीडियो देख यूजर्स ने यूं किया कमेंट
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कोई नहीं बचता सास के कहर से वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- नहीं ऐसा नहीं है बस वो राधिका को प्रोजेक्ट कर रही हैं। इस वीडियो को देख यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications