समधी संग डांडिया खेल रही थीं Nita Ambani, फिर मुकेश अंबानी ने आकर पत्नी संग किया ऐसा डांस कि देखते रह गए लोग

नीता अंबानी आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में रहती ही हैं। वहीं नवरात्र के खास मौके पर नीता अंबानी के घर पर डांडिया का खास कार्यक्रम रखा जाता है। नीता अंबानी अपने सभी मेहमानों को डांडिया नाइट के लिए न्योता देती हैं। नवरात्र के दिनों में अंबानी हाउस में खास रौनक देखने को मिलती है।
बता दें कि अंबानी फैमिली गुजरात से ताल्लुक रखती हैं। इसलिए गरबा कार्यक्रम को काफी धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं हाल ही में नीता अंबानी और मुकेश अंबानी का एक डांडिया डांस इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीता अंबानी मुकेश अंबानी के साथ ऐसा डांस करती हैं कि लोग बस देखते ही रह जाते हैं।
मुकेश अंबानी के साथ खेला गरबा
बता दें कि नवरात्र के दिनों में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो पुराना है। यह अनंत और राधिका की शादी का वीडियो है। दोनों की शादी के मौके पर भी ऐसी ही रौनक जमी थी और शादी की खुशी में घर पर गरबा कार्यक्रम भी रखा गया था जिसमें मेहमानों के साथ ही घरवालों ने भी जमकर डांस किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीता अंबानी डांडिया की एक फॉर्म पांचे खेलती नजर आ रही हैं। पहले वह राधिका मर्चेंट के पिता के साथ डांस करती हैं। फिर उनके साथ मुकेश अंबानी भी डांडिया खेलते नजर आते हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का डांडिया खेलते हुए दोनों का तालमेल और एक्सप्रेशन देख लोग तो दोनों की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। इस वीडियो पर भी कमेंट की लंबी लाइन लग गई है।
वीडियो देख यूजर्स ने यूं किया कमेंट
वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मानना पड़ेगा दोनों की जोड़ी परफेक्ट है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- लविंग कपल हैं दोनों। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- इतने साल दोनों साथ रहे है दोनों में ही अंडरस्टैंडिंग काफी अच्छी है।


Click it and Unblock the Notifications











