..................... Nita Ambani must try stylish blouse that make simple cheap saree classey Mukesh ambani keeps watching - Hindi Filmibeat

नीता अंबानी के वो स्टाइलिश ब्लाउज जो सिंपल साड़ी को बना देते हैं लाजवाब, बार बार देखते रहते है मुकेश अंबानी

Nita Ambani Blouse Designs

Nita Ambani Blouse Designs: कहते हैं महिलाओं के सज संवर कर रहने के घर में लक्ष्मी आती है। इस बात का सटीक उदाहरण नीता अंबानी है। नीता अंबानी अपनी संस्कृति से बेहद जुड़ाव रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें साड़ियों का भी बेहद शौक है। नीता अंबानी के साड़ी के कलेक्शन में शायद ही देश दुनिया की कोई ऐसी साड़ी जो शामिल ना हो। इसके साथ ही अपनी साड़ी को और ज्यादा खास बनाने के लिए नीता अंबानी अपने ब्लाउज को और ज्यादा स्टाइलिश सिलवाती हैं। आज हम आपको नीता अंबानी के कुछ स्टाइलिश ब्लाउज दिखाने जा रहे हैं जिन्हें आप भी सिलवा सकती हैं।

सबसे पहले हम बात करते हैं नीता अंबानी के इस बैकलैस ब्लाउज की। बेटे अनंत के दूसरे रिसेप्शन में नीता अंबानी ने ये ब्लाउज कैरी किया था। इस ब्लाउज की खासियत उसके पीछे बने डिजाइन में छिपी है। यहां नीता अंबानी ने तरक्की के प्रतीक हाथी को गुदवाया था साथ ही अपने परिवार के सभी बच्चों के नाम जरी से लिखवाए हैं।

बात करें नीता अंबानी के दूसरे ब्लाउज के डिजाइन की तो ये कंट्रास्ट पीस है। गुलाबी साड़ी के साथ नीता अंबान ने जामनी कलर का ब्लाउज कैरी किया था जो कि एकदम ही अलग है। इसके साथ ही लंबी स्लीव्स के इस ब्लाउज को पीछे से एकदम बंद रखा गया था और हैवी जरी का काम कराया गया था। नीता अंबानी इस ब्लाउज में किसी रानी महारानी से कम नहीं लग रही हैं।

नीता अंबानी के इस अप्सरा लुक की बात करें तो वो इस दौरान पिंक घरचोला साड़ी में बेहद खूबसूरत लगी रही है। इसके साथ भी उन्होंने एकदम अलग नीला रंग का ब्लाउज पहना है। लंबी स्लीव्स से इस ब्लाउज का गला उपर तक रानी नेक की तरह बंद है जो कि उन्हें और ज्यादा स्टाइलिश लुक दे रहा है।

अनंत अंबानी की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन से नीता अंबानी का ये लुक सबसे ज्यादा वायरल हुआ था। इस दौरान नीता अंबानी ने मल्टीकलर बनारसी साड़ी पहनी थी। इस साड़़ी को उन्होंने मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया था। छोटी स्लीव्स के इस ब्लाउज को पीछे से डीप कट दिया गया था। नीता अंबानी का ये ब्लाउज भी मस्ट ट्राय है।

ट्रेडिशनल से अलग नीता अंबानी के कुछ फॉर्मल साड़ी लुक की बात करें तो ये लुक पहली पसंद है। ब्लैक, गोल्डन और सिल्वर साड़ी को नीता अंबानी ने फुल स्लीव्स बॉडी हग ब्लाउज के साथ पेयर किया था। नीता अंबानी के इस ब्लाउज की तमाम महिलाएं फैन हैं।

Read more about: mukesh ambani nita ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X