ईशा की साड़ी पर नीता अंबानी ने पहना स्लीवलैस ब्लाउज, साढ़े 4 करोड़ की घड़ी 93 लाख का पर्स लेकर बन गई महारानी
Nita Ambani Costly Look: फैशन फ्रीक नीता अंबानी के एक लेटेस्ट लुक ने सोशल मीडिया गलियारे में हलचल मचा दी है। नीता अंबानी का एक नया साड़ी लुक सामने आया है जिससे उनके फैंस की नजरें हटने का नाम नहीं ले रही हैं।

बेटी ईशा अंबानी की साड़ी में चमकी नीता अंबानी
हालांकि नीता आंबानी की साड़ी देखी देखी सी तो लगती है लेकिन उन्होंने इसे एक दम अलग ही लुक में कैरी किया है। दरअसल, नीता अंबानी ईशा अंबानी की सब्यसाची साड़ी में दिखाई दी। ये साड़ी इससे पहले उनकी बेटी ईशा अंबानी पहन चुकी है लेकिन मिसेज अंबानी ने इस साड़ी को बिल्कुल ही अलग रुप दे दिया। ऐसे उन्होंने एसेसीरीज के साथ गेम प्ले कर के किया है।
नीता अंबानी का स्लीवलैस ब्लाउज
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि इसे उन्होंने स्लीवलैस ब्लाउज के साथ कैरी किया। इसके साथ ही नीता अंबानी बार बार अपने पर्स को फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही थी जो कि काफी स्पेशल है। नीता अंबानी ने इस दौरान पर्ल वाला पर्स कैरी किया था। इस पर्स की कीमत 93 लाख रुपये बताई जा रही है।
साढ़े 4 करोड़ की घड़ी
इससे भी दिलचस्प बात ये है कि नीता अंबानी ने इस दौरान इस पर्स से भी महंगी एक ऐसेसीरीज कैरी की थी और ये थी उनकी घड़ी। नीता अंबानी की घड़ी की कीमत साढ़े 4 करोड़ बताई जा रही है। इस लुक में नीता अंबानी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। हर किसी की नजरें भरी महफिल में सिर्फ और सिर्फ उन्हें ही खोज रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications











