नीता अंबानी की खूबसूरती के पीछे की असली वजह! अपनी हेयरस्टाइलिस्ट को हर लुक के लिए देती हैं इतने पैसे
Nita Ambani hairstylist: नीता अंबानी अपने बेहद एलीगेंट और खूबसूरत लुक के लिए जानी जाती हैं। हर इवेंट में नीता अंबानी (Nita Ambani) का लुक एकदम परफेक्ट होता है। इस लुक को अचीव करने के लिए उनकी पूरी एक टीम होती है और उसी टीम का हिस्सा हैं ऋतिका कदम, जो नीता अंबानी की हेयर स्टाइलिस्ट हैं।

ऋतिका कदम अपनी क्रिएटिव हेयरस्टाइल और ब्राइडल लुक के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई हाई‑प्रोफाइल क्लाइंट्स के साथ काम किया है और उन्हें हमेशा बेहतरीन स्टाइलिंग दी है। अब वो नीता अंबानी के बालों को संवारती हैं।
ऋतिका कदम की फीस
ऋतिका कदम अपनी सर्विसेज के लिए प्रीमियम चार्ज करती हैं। उनके ब्राइडल हेयर और मेकअप पैकेज की फीस लगभग ₹15,000 से ₹20,000 तक होती है। इवेंट हेयरस्टाइलिंग के लिए यह ₹2,500 से ₹12,000 तक हो सकता है। डेस्टिनेशन वेडिंग या वीआईपी क्लाइंट्स के लिए यह फीस और भी ज्यादा हो सकता है।
नीता अंबानी के साथ उनका काम
ऋतिका ने कई हाई‑प्रोफाइल इवेंट्स में नीता अंबानी के हेयरस्टाइल तैयार किए हैं। फैमिली इवेंट्स हों या बड़े सेलिब्रेशन, उनके तैयार किए गए लुक हमेशा स्टाइलिश और रॉयल रहते हैं। उनके काम की वजह से उन्हें बॉलीवुड के दूसरे सितारों के साथ भी काम करने का मौका मिला है, जैसे सोनाक्षी सिन्हा और अर्पिता खान की शादी।
ऋतिका हर हेयरस्टाइलिंग में क्लाइंट की जरूरत, इवेंट का नेचर और स्टाइल कितना मुश्किल है या आसान इसको ध्यान में रखा जाता है। इसलिए उनके द्वारा तैयार किया गया लुक न केवल खूबसूरत होता है, बल्कि प्रोफेशनल एक्सपीरिएंस भी देता है।


Click it and Unblock the Notifications











