2 साल की उम्र में कृष्ण भक्ति में लीन हुए नीता अंबानी के नाती-पोते, नन्हे हाथों से की पूजा, VIRAL VIDEO

Isha Ambani Kids Video Viral: नीता अंबानी (Nita Ambani) के साथ ही उनकी बेटी ईशा अंबानी भी बेहद चर्चाओं में बनी रहती हैं। कभी ईशा को मेट गाला में धूम मचाते देखा गया तो कभी ईशा को इंटरनेशनल इवेंट में देश और अपनी कंपनी का नाम बढ़ाते देखा गया।
कृष्णा भक्ति में लीन दिखे ईशा अंबानी के बच्चे
बता दें की ईशा अंबानी बिजनेस वुमन के साथ ही दो ट्विन्स बच्चों की मां भी हैं। ईशा अपने बच्चों का खास ख्याल रखती हैं। वह अधिकतर इवेंट्स में अपने बच्चों को अपने साथ ही लेकर जाती हैं। ईशा के बच्चों के फोटो और वीडियो आये दिनों सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। फिलहाल तो ईशा अंबानी के दोनों बच्चों का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा सकता हैं की ईशा के दोनों बच्चे पिता आनंद पीरामल के साथ लंदन के इस्कॉन टेम्पल में कृष्ण की पूजा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों बच्चे बहुत ही क्यूट दिख रहे हैं। जहां बेटी लाइट ब्लू का सूट पहने दिख रही हैं। वहीं बेटा डार्क ब्लू कलर का कुर्ता पायजामा पहने पूजा में लीन नजर आ रहा है। दोनों बच्चों का यह क्यूट वीडियो लोगों का दिल छू रहा है।
ईशा के बच्चों को पूजा करता देख यूजर के यूं आए रिएक्शन
आपको बता दें की ईशा के बेटे के नाम आदित्य है और बेटी का नाम कृष्णा है। ईशा बचपन से ही अपने दोनों बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ अध्यात्म का ज्ञान भी दे रही हैं। फिलहाल तो ईशा के बच्चों का ये वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा की बहुत अच्छी बात है अभी से ही बच्चों को पूजा पाठ सीखा रही हो तो वही दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ लोग अपने बच्चों को छोटा बोलकर कुछ नहीं सिखाते हैं, लेकिन ये गलत है, ईशा बहुत अच्छी परवरिश दे रही हैं बच्चों को।


Click it and Unblock the Notifications











