नीता अंबानी ने दी राधिका मर्चेंट को गरबा डांस में टक्कर! इंटरनेट पर छा गया सास-बहू का ये डांस वीडियो

नवरात्र के खास दिनों में जहां देश के हर कोने में गरबा खेला जाता है। देवी मां के जय कारों की गूंज आती है। वहीं बीती शाम अंबानी हाउस में भी डांडिया डांस की रौनक देखने को मिली। एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीता अंबानी ने अपने घर पर गरबा का कार्यक्रम रखा था। इस खास मौके पर घर परिवार से सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर गरबा खेला। खूबसूरत नौ रंग के लहंगे में जहां नीता अंबानी ने तारीफें बटोरीं वहीं बहू राधिका मर्चेंट और श्लोका महेता ने भी काफी रौनक जमाई।
सास बहू ने मिलकर किया जोरदार गरबा
हाल ही में अंबानी हाउस से एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एंजीलिया रंग बिरंगी लाइटों से सजा हुआ है। तरह-तरह की फूल मालाएं लटक रही हैं। वहीं नीता अंबानी इस खास मौके पर डांडिया डांस कि शुरुआत करती नजर आती हैं। वह अपनी पोती के साथ डांडिया खेलना शूरू करती हैं। वहीं वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी भी जमकर डांडिया खेलते नजर आते हैं, लेकिन इस गरबा नाइट में रौनक तो तब जमती है जब नीता अंबानी मुकेश अंबानी के साथ मिलकर डांडिया डांस करती हैं। दोनों के डांडिया डांस पर सभी की निगाहें टिकी की टिकी रह जाती हैं।
इंटरनेट पर धूम मचा रहा वीडियो
वहीं इस डांडिया नाइट के खास मौके पर घर की बेटी ईशा अंबानी को भी देखा गया। ईशा और आनंद पिरामल भी मिलकर डांडिया खेलते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार का यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के तो कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कुछ भी कह लोग नीता अंबानी को कोई टक्कर नहीं दे सकता है। सालों बाद भी नीता अंबानी जवान दिखती हैं। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- दोनों की जोड़ी बेस्ट है।


Click it and Unblock the Notifications










