दूध पीने के चक्कर में अंबानी फैमिली ने करा दी गायों की मौज! गौ माताओं को मिल रहा है ऐसा लग्जरी ट्रीटमेंट

Ambani Family Choice of Milk: जब बात भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी और उनके परिवार की होती है, तो सबकी नजरें उनके लाइफस्टाइल पर टिकी रहती हैं। आलीशान बंगला एंटीलिया, करोड़ों की गाड़ियां, इंटरनेशनल ब्रांड्स और अब... गायों का स्पेशल दूध।
जी हां! अंबानी परिवार जो दूध पीता है, वो किसी आम डेयरी से नहीं आता, बल्कि फाइव स्टार ट्रीटमेंट पाने वाली गायों से आता है।
दूध देने वाली गायों के ठाठ-बाट
नीता अंबानी, आकाश अंबानी, अनंत अंबानी, और राधिका मर्चेंट जैसे रॉयल फैमिली मेंबर्स के लिए दूध रॉयल ना हो... ये भला कैसे हो सकता है। इसी वजह से अंबानी परिवार पीता है होल्स्टीन-फ्रीजियन नस्ल की खास गायों का दूध, जो सीधा आता है पुणे की भाग्यलक्ष्मी डेयरी से।
आपको जानकर हैरानी होगी कि ये कोई आम गायें नहीं हैं। ये हैं नीदरलैंड की हाई-क्लास ब्रीड, जो रोजाना 25 लीटर तक दूध देती हैं।
गायों को दिया जाता है VIP ट्रीटमेंट
अब आप सोच रहे होंगे कि इन गायों को ऐसा क्या खास खिलाया-पिलाया जाता है, जिसकी वजह से अंबानी परिवार इनका दूध पीता है। तो आपको बता दें कि ये VIP गायें सिर्फ RO फिल्टर्ड पानी पीती हैं, बिल्कुल वही जो हम इंसान भी पीते हैं। इतना ही नहीं, इन गायों के आराम का भी पूरा ख्याल रखा जाता है। इन्हें इम्पोर्टेड रबर-कोटेड गद्दों पर सुलाया जाता है, ताकि दूध उत्पादन में कोई कसर न रह जाए। एकदम राजा-महाराजाओं जैसा ट्रीटमेंट।
ऐसे की जाती है दूध की डिलीवरी
अब बारी आती है इस रॉयल दूध की डिलीवरी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये दूध हर दिन 163 किलोमीटर का सफर तय करके मुंबई के एंटीलिया तक पहुंचता है। वो भी फ्रोजन वैन में, ताकि दूध बिलकुल ताजा रहे - एकदम फ्रिज से निकला हुआ। पूरे डिलीवरी के प्रोसेस को 3.5 घंटे में पूरा किया जाता है। वहीं बताया जाता है कि इस दूध की कीमत 2000 रुपए प्रति लीटर है।
होल्स्टीन-फ्रीजियन गायों के बारे में
ये गायें रोजाना 25 लीटर तक दूध देती हैं। साल भर में एक गाय से 9,500 लीटर दूध तक मिल सकता है। जन्म के समय बछड़े का वजन करीब 50 किलो और वयस्क गाय का वजन 750 किलो तक हो सकता है। होल्स्टीन फ्रिजियन गाय का दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें दो तरह के प्रोटीन - A1 और A2 बीटा-केसीन पाए जाते हैं। यह दूध प्रोटीन, जरूरी पोषक तत्वों, कैल्शियम और विटामिन D से भरपूर होता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
नोट- TOI की रिपोर्ट के आधार पर ये आर्टिकल लिखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications
