..................... Nita Ambani excited to buy these toys form foreign shop, unseen video trending on social media - Hindi Filmibeat

विदेश पहुंचते ही नीता अंबानी जाती हैं इस दुकान पर, बैग भरकर खरीदती हैं ये चीज, इंटरनेट पर वायरल हुआ ये वीडियो

Nita Ambani

नीता अंबानी (Nita Ambani) आए दिनों सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से छाई रहती हैं। नीता अंबानी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। 61 की उम्र में भी नीता अंबानी एक दिन भी घर में आराम नहीं करतीं। या तो वह किसी इवेंट में नजर आती हैं या फिर वह क्रिकेट के स्टेडियम में दिखती हैं। नीता अंबानी घर के साथ- साथ बिजनेस में भी हाथ बटवाती हैं।

बच्चों से करती हैं बेहद प्यार

बता दें कि नीता अंबानी चाहें कितनी भी बिजी क्यों ना हों, वह अपने परिवार के लिए जरूर समय निकालती हैं। वह अपनी बहुओं, बेटों, पति और घर में नन्हे पोते पोती के साथ भी वह समय जरूर बिताती हैं। बता दें कि नीता अंबानी अपने नाती पोतों से बहुत प्यार करती हैं। अकसर फंक्शन में आपने देखा होगा कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी बच्चों के आगे पीछे ही घूमते नजर आते हैं। इतना ही नहीं नीता अंबानी कई मौकों पर बच्चों को स्टेज पर इंट्रोड्यूस भी करती नजर आती हैं। नीता अंबानी बच्चों पर जान छिड़कती हैं।

नाती पोतों के लिए शॉपिंग करती दिखीं दादी नीता

यही वजह है कि जब भी नीता अंबानी कहीं घूमने जाती हैं तो बच्चों के लिए जरूर खिलौने लेकर आती हैं। बता दें कि हाल ही में नीता अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीता अंबानी अपने नाती पोतों के लिए वीडियो कॉल करके खिलौने खरीदती नजर आ रही हैं। बच्चे जो भी अपनी दादी से मांगते हैं दादी नीता अंबानी अपने बच्चों के लिए लेकर जरूर आती हैं। फिलहाल तो नीता अंबानी का यह वीडियो फैन्स द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर फैन्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं। किसी ने कमेंट करते हुए लिखा- दादी हो तो ऐसी तो वहीं दूसरे ने लिखा- नीता अंबानी चाहें कितनी भी बिजी क्यों ना हों, पोते पोती के लिए हमेशा ही कुछ लेकर आती हैं।

Read more about: nita ambani trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X