..................... Nita Ambani Dhurubhai Ambani International School fees and facilities Shah Rukh Khan Aishwarya kareens kids are the students - Hindi Filmibeat

नीता अंबानी के स्कूल मे पढते है शाहरुख-ऐश्वर्या से लेकर करीना के बच्चे, जानें कितनी है इस लग्जरी स्कूल की फीस

Nita Ambani School Fees: नीता अंबानी अक्सर समाज में भले काम करने के लिए जानी जाती हैं। उन्हें अक्सर कई चैरिटी इवेंट में देखा जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि शादी के बाद नीता अंबानी ने नौकरी की थी और वो एक स्कूल में टीचर बनी थी। लेकिन समय के साथ उन्होंने यह काम छोड़ दिया और फिर वो काम किया कि बॉलीवुड सितारों की सारी परेशानियां ही खत्म हो गई।

Nita Ambani School Fees

सेलेब्रिटीज के बच्चे पढ़ते हैं इस लग्जरी स्कूल में

नीता अंबानी ने अपने ससुर के नाम से एक स्कूल खोला, जो देश के सबसे महंगे स्कूलों में से एक है। इस स्कूल में मुंबई के जाने-माने सेलेब्रिटीज के बच्चे पढ़ते हैं। मुंबई के फेमस और सबसे महंगे स्कूलों में से एक धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना नीता अंबानी ने 2003 में की थी, यह आज मुंबई के टॉप स्कूलों में शुमार है। इस स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट सिर्फ पढ़ाई ही नहीं करते, बल्कि आर्ट, स्पोर्ट्स और आधुनिक सुविधाओं का भी लुत्फ उठाते हैं।

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की फीस

फीस की बात करें तो LKG से क्लास 7 तक की सालाना फीस लगभग 1.70 लाख रुपये है। क्लास 8 से 10 तक की फीस करीब 4.48 लाख रुपये सालाना होती है, जबकि क्लास 11 और 12 के लिए फीस लगभग 9.65 लाख रुपये सालाना है।

देश के सबसे महंगे स्कूलों में से एक

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल देश के सबसे महंगे स्कूलों में से एक है, जहां कई बॉलीवुड स्टार किड्स पढ़ते हैं। अभिषेक-ऐश्वर्या की बेटी आराध्या के साथ-साथ शाहरुख खान के बेटे अबराम, करीना कपूर के बेटे तैमूर, करण जौहर के बच्चे यश और रूही भी यहां पढ़ते हैं। इस स्कूल से कई स्टूडेंट बड़े बिजनेस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नाम कमा रहे हैं।

इस स्कूल की खासियत इसके मॉडर्न कैंपस, योगा रूम, टेनिस और बास्केटबॉल कोर्ट के साथ-साथ उच्च क्वालिटी वाली एजुकेशन और सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना है।

Read more about: nita ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X