कॉटन का सूट और पैरों में चप्पल पहनकर आईं अंबानी की बड़ी बहू, श्लोका की सादगी देख शर्म से पानी-पानी हुईं दीपिका
नीता अंबानी के साथ ही उनकी दोनों बहुएं भी फैशन के मामले में कम नहीं हैं, लेकिन हमेशा ही दोनों को चमक धमक के साथ नहीं बल्कि कभी दोनों को सादगी भरे अंदाज में देखा जाता है तो कभी एक दम मॉडल के लुक में देखा जाता है। अंबानी परिवार के ठाठ किसी से कम नहीं हैं। देश के कई बड़े बिजनेसमैन और पूरी की पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री उनके आगे पीछे घूमती है, लेकिन इतने अमीर होने के बाद भी बहुएं अकसर बेहद ही सादा अंदाज में नजर आएंगी।

सिंपल सादा लुक में दिखीं अंबानी की बहू
बता दें कि हाल ही में एक इवेंट हुआ था जिसमें मुकेश अंबानी की बड़ी बहू श्लोका तो शामिल हुई थीं। साथ ही में दीपिका पादुकोण भी इस इवेंट में नजर आईं। श्लोका इस इवेंट में बहुत ही सादा लुक में दिखाई दीं। नीले रंग की प्रिंटेड कॉटन कुर्ती, सिंपल क्लच बाल, पैरों में स्लीपर सैंडल और बिना मेकअप के वह इस इवेंट का हिस्सा बनीं। श्लोका की सादगी ने लोगों को इम्प्रेस कर दिया। जहां श्लोका इस इवेंट में इतनी सिंपल नजर आईं। वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण ने अपने ग्लैमर का तड़का लगाया।
दीपिका ने पहना 22 हजार का कुर्ता
दीपिका के लुक की बात करें तो इस इवेंट में दीपिका आइवरी कलर का काफ्तान सेट पहने नजर आईं। न्यूड मेकअप और स्टाइलिश हेयर बन से उन्होंने अपना लुक कम्पलीट किया। बता दें कि दीपिका का यह कुर्ता हाउस ऑफ मसाबा का है। जिसकी कीमत लगभग 22 हजार रुपये है। जहां दीपिका इस इवेंट में ग्लैमर का तड़का लगाती दिखीं वहीं दूसरी ओर श्लोका अंबानी ने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया है। इंटरनेट पर इस इवेंट की तस्वीरें छाई हुई हैं। हर कोई श्लोका की सिंपलीसिटी की तारीफ करता नजर आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











