पुलिस अधिकारियों के साथ ऐसे पेश आती हैं नीता अंबानी की बहू, वीडियो देख बदल जाएगी आपकी राधिका के लिए सोच...

अंबानी परिवार तो आए दिनों इंटरनेट पर छाया ही रहता है। आए दिनों परिवार के कोई ना कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। वैसे जब से राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार का हिस्सा बनी हैं तब से तो उनके फोटो और वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा देते हैं। कभी राधिका फैशन वर्ल्ड में आग लगाती नजर आती हैं तो कभी उनकी सादगी लोगों का दिल जीत लेती हैं। वैसे तो कई वीडियो राधिका के इंटरनेट पर छाए रहते हैं, लेकिन फिलहाल तो राधिका का एक वीडियो इंटरनेट पर खास पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस अधिकारियों को देखकर राधिका मर्चेंट कैसे पेश आती हैं।
दोनों हाथ जोड़कर पुलिस वालों के सामने खड़ी रहीं राधिका
हाल ही में राधिका का एक वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑरेंज कलर का सूट पहने राधिका मर्चेंट जैसे ही आगे बढ़ती हैं। उन्हें एक शख्स रोकता है और पुलिस अधिकारी से मिलवाता है। वहीं जैसे ही राधिका महिला पुलिस अधिकारी को देखती हैं वह दोनों हाथ जोड़कर झुककर उनका नमन करती हैं। इतना ही नहीं राधिका कुछ देर रुककर उनसे बातें भी करती हैं। वहीं साथ में खड़े जितने भी पुलिस कर्मी होते हैं राधिका सभी को हाथ जोड़कर प्रणाम करती हैं।
वीडियो देख लोगों के यूं आए रिएक्शन
राधिका के इस वीडियो को देख लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह जितनी राधिका की तारीफ की जाए उतनी कम ही है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा ब्यूटी भी है ब्रेन भी है और संस्कार तो कूट-कूट के भरे हैं। वहीं एक और यूजर ने लिखा- मुझे लगा था कि शायद राधिका नजरंदाज कर देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ राधिका बहुत ही सादगी के साथ पेश आईं। आज राधिका के लिए सोच बदल गई।


Click it and Unblock the Notifications